सहारनपुर: दवा लेकर मां के साथ लौट रही थी महिला तभी पति और देवर ने फेंका तेजाब

Saharanpur news, सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में मनमुटाव के चलते मायके में रह रही एक विवाहिता पर बाजार से लौटते समय उसके पति और देवर ने तेजाब डाल दिया। महिला बुरी तरह झुलस गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता के भाई ने बहनोई और उसके भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

acid attack on a woman by her husband and brother in law in saharanpur

दरअसल देहात कोतवाली के ग्राम हलालपुर निवासी शहाना का निकाह दो वर्ष पूर्व वर्धमान कॉलोनी निवासी शालू उर्फ अब्दुल सत्तार से हुआ था। शहाना के भाई अब्दुल अजीम ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व मेरठ में उनकी रिश्तेदारी में शादी थी। जिसमें शहाना भी गई थी, लेकिन उसका पति मेरठ तो गया, लेकिन शादी में न जाकर अपनी बहन के यहां रुका रहा। आरोप है कि वापस लौटने पर पति और ससुरालिये उसकी बहन के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे और फिऱ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से उसकी बहन मायके में रह रही है।

acid attack on a woman by her husband and brother in law in saharanpur

आरोप है कि शहना अपनी मां और बड़ी बहन के साथ बाजार से दवा लेकर लौट रही थी। जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बाइक पर आए उसके पति अब्दुल ने अपने भाई टोनी के साथ मिलकर शहाना के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे शहाना गंभीर रूप से झुलस गई। महिला तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलने पर बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह व अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस का यूपी के अस्पताल पर छापा, बच्चियों को कोख में मारने वाला डॉक्टर पकड़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+