हरियाणा पुलिस का यूपी के अस्पताल पर छापा, बच्चियों को कोख में मारने वाला डॉक्टर पकड़ाया
हरियाणा पुलिस ने मारा यूपी के अस्पताल पर छापा, कोख के कातिल डॉक्टर को केंद्रीय मंत्री की शह के बावजूद पकड़ ले गई
Uttar pradesh news, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हरियाणा पुलिस ने कन्या-भ्रूण हत्या से जुड़े एक अस्पताल पर छापा मार कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कागजात खंगाले और आरोपी डॉक्टर को दबोच लिया। इस डॉक्टर को पुलिस अपने साथ हरियाणा ले गई है। बताया जा रहा है कि इस डॉक्टर को कई स्थानीय भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त था। उसका बेटा तो बचने के लिए कैबिनेट मंत्री के पास मदद मांगने पहुंच गया था। मगर, पुलिस के सामने एक न चली।

स्थानीय पुलिस नहीं पकड़ पाई थी
मामला कोतवाली थाना चौक के सत्यानन्द अल्ट्रासाउंड सेंटर का है, जहां महिलाओं के गर्भ की जांच की जाती थी। सेंटर संचालक द्वारा बच्चियों को गर्भ में मार डालने के चर्चे होने लगे थे। संचालक था डॉ. सत्यानन्द मिश्रा। सत्यानंद के बेटे गौरव मिश्रा ने जिला अस्पताल के सामने भी एक अस्पताल खोल लिया था। इसी बीच भ्रूण हत्या की एक शिकायत हरियाणा पुलिस के पास पहुंची। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और इस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर धावा बोल दिया। हालांकि, सत्यानन्द मिश्रा ने अपने रसूख और भाजपा में अपनी उूंची पहुंच के चलते बचने की हरसंभव कोशिश की। स्थानीय पुलिस ने उस पर कभी कार्रवाई भी नहीं की। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने शाहजहांपुर पहुंचकर न सिर्फ उसके सारे दस्तावेज खंगाले बल्कि सत्यानंद को अरेस्ट करके अपने साथ हरियाणा ही ले गई।

कैमरों से मुंह छिपाने लगा डॉक्टर का बेटा
वहीं, पुलिस के एक्शन के बाद जब इस मामले पर सत्यानंद के बेटे गौरव मिश्रा से पत्रकारों ने बात करनी चाही तो वह कैमरे से भागते नजर आए। सीएमओ आरपी रावत ने बताया कि एक स्टेट लेबल से कमेटी गठित की जाती है। जिसमें उनके जो अटेंडेंट होते हैं, उनको सटीक जानकारी देने पर उनको एक लाख रुपये सरकार की तरफ से दिया जाता है। आज जिस अल्ट्रासाउंड की दुकान पर छापा मारा गया है, उसके संचालक को हरियाणा ही ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications