प्रधानमंत्री की सभा कवरेज करने गए मीडियाकर्मी जाम में फंसे, बिना कवरेज किए 8 घंटे बाद लौटे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का कवरेज करने गई मीडिया अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम का शिकार हो गई। सैकड़ा भर से अधिक मीडियाकर्मियों को पीएम की सभा का कवरेज किए बगैर ही वापस लौटना पड़ा। बता दें कि संभागीय जनसंपर्क सागर के माध्यम से मीडिया को बीना तक ले जाने के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन ये बसें पीएम का भाषण शुरू होने के बाद तक नहीं पहुंच सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मप्र के बीना आए थे। यहां उनकी जनसभा, जनदर्शन और पेट्रोकेमिकल हब शिलान्यास का कवरेज करने के लिए सागर जिला मुख्यालय से मीडिया को आमंत्रित किया गया था। दो बसों में भरकर अखबार, न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया के जर्नलिस्ट सुबह करीब 7.30 बजे घरों से निकले और दोपहर तक पीएम के सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके। बाद में मीडिया पीएम का कार्यक्रम बिना कवरेज करे ही बैरंग लौट आई। हालांकि सुबह 11.15 बजे के कार्यक्रम को कवर करने गई मीडिया शाम 4 बजे तक सागर नहीं पहुंच सकी थी।

सीनियर जर्नलिस्ट बसों से उतरकर चार से पांच किलोमीटर पैदल चले
प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का शिकार हुए पत्रकारों ने वनइंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रशासन और पुलिस का मिस मैनेजमेंट अव्यवस्था का कारण बना। बसों पर वीआईपी वाहन का स्टीकर चिपकाकर सामान्य रूट से भेज दिया। कुछ अखबारों और चैनल के सीनियर जर्नलिस्ट तो बसों से निकलकर करीब 4 से 5 किलोमीटर पैदल चले, फिर छोटे वाहनों से मदद मांगकर सभा स्थल तक पहुंच सके।












Click it and Unblock the Notifications