Sagar की आकांक्षा ने UN में बताया कैसे 'पर्यावरण संरक्षण और धरती सुरक्षा' कर सकते हैं

संयुक्त राष्ट्र संघ के बैंकाक में आयोजित सबमिट में सागर की आकांक्षा मलैया ने स्वच्छ ऊर्जा निवेश, हरित जलवायु कोष और सीओपी 27 में निवेश से संबंधित विषयों पर संबोधित किया।

uno sabmit

बैंकाक में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में सागर में स्थित विचार समिति की सचिव आकांक्षा मलैया ने शिरकत की है। आकांक्षा ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महत्वपूर्ण सत्रों में से एशिया-प्रशांत क्षेत्र जलवायु फाइनेंस राउंड टेबल में वक्ता की भूमिका निभाई। बैठक में स्वच्छ ऊर्जा निवेश, हरित जलवायु कोष और सीओपी 27 में निवेश से संबंधित प्रमुख चर्चाएं हुईं।इसमें आकांक्षा ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट एवं स्टॉक मार्केट के जरिए से ग्रीन एनर्जी में इन्वेस्टमेंट बढ़ाए जा सकते हैं। इस इन्वेस्टमेंट के माध्यम से क्लीन एनर्जी पर शोध बढ़ाया जा सकता है और विश्व वहनीयता (सस्टेनेबिलिटी) की ओर कदम बढ़ा सकता है।

सागर की आकांक्षा मलैया ने संयुक्त राष्ट्र संघ में विचार रखे
आकांक्षा ने बताया कि विचार संस्था गोबर के इस्तेमाल से लकड़ी और मिट्‌टी का संरक्षण करने का कार्य कर रही है। जिसमें संस्था द्वारा 7 लाख गोबर के दीए बनाकर 258 निर्धन महिलाओं को रोजगार प्रदान किया गया। इससे 250 गौ माताओं का संरक्षण हुआ और करीब 35 हजार किलो मिटटी के अपक्षरण को भी बचाया है। समिति यह संदेश देना चाहती है कि हमें ऐसी निर्माण सामग्रियों का उपयोग करना चाहिए, जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके। बैठक का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2022 तक किया गया। जिसका विषय एशिया और प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग और एकजुटता के माध्यम से हमारे ग्रह की रक्षा करना था। इस बैठक में थाइलैंड के प्रधानमंत्री और अलग-अलग देशों के मंत्री एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। एलेक्स फाउंडेशन द्वारा सतत विकास के लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाले 2 संस्थाओं की सदस्यों में विचार समिति को चयनित कर इस बैठक में आमंत्रित किया गया था।
OSHO: सागर विश्वविद्यालय से 'ओशो' ने शिक्षा ग्रहण कर 'भगवान' बनने तक का सफर तय किया

संयुक्त राष्ट्र संघ केवल देशों ही नहीं एनजीओ को भी मंच प्रदान करता है

संयुक्त राष्ट्र संघ सिर्फ देशों को ही नहीं एनजीओ के विचारों को भी एक सामान्य मंच प्रदान करता है, चूंकि आज के समय में एनजीओ विकास का एक बड़ा माध्यम है। विचार समिति को इस बैठक में इसलिए बुलाया गया था कि विचार समिति सभी 17 एसडीजी लक्ष्यों (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) पर 12,500 परिवारों के साथ जमीनी स्तर पर कार्यरत है। आयोजन में अर्मिदा सालसियह अलीसजाह्बाना,अकार्यकारी सचिव ने भी विचार समिति के कार्य की सराहना की। उनके अलावा
स्कॉट न्यूमेन, सतीश कुमार डीवी, रेबेका पुरबा एवं लक्ष्मी अन्नपूर्णा चिंतालुरी (एजुकेशनल मेंटोरिंग इंडिया) संस्थाओं ने भी सहभागिता निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+