दर्दनाक हादसा: ड्राइवर ने चलती बस से छात्र को उतारा, फिर जो हुआ, देखने वालों की रूह कांप गई!
एमपी के सागर जिले में बीना-खिमलासा रोड़ पर स्थित माला सुनेटी गांव के बस स्टैंड पर बस से उतर रहे 17 वर्षीय छात्र की बस से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़ फोड़ कर बस को आग के हवाले कर दिया। आग से बस पूरी तरह से जल गई। बस में सवार बाकी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद बस चालक सहित कंडक्टर भाग गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय छात्र रवि पिता श्याम अहिरवार निवासी माला सुनेटी जो पास के ही बसाहरी गांव की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की शाम को स्कूल में तिमाही परीक्षा देने के बाद बस से वह अपने घर माला सुनेटी गांव जा रहा था। तिरुपति ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 40 पी 0290 बस जो सिरोंज से बीना होती हुई खिमलासा मार्ग से खुरई जा रही थी। हादसा जिस बस से हुआ उसी बस में बैठकर छात्र घर जा रहा था। गांव पहुंचकर जैसे ही बस गांव में पहुंची तो बस चालक ने धीमी गति कर दी और उसे जल्दी उतरने को कहा तो छात्र जैसे ही उतरा तो बस का पिछला टायर उस पर चढ़ गया।
टायर चढ़ते ही निकल गया छात्र का दम
बस की चपेट में आने से छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बस में सवार अन्य सवारियों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार चलती बस से छात्र जैसे ही नीचे उतरा तो बस का पिछला पहिया उस पर चढ़ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। इसके बाद बस में भी जमकर तोड़फोड़ की। बस में सवार यात्री सड़क पर उतर आए इसके बाद ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। सड़क पर जाम लग गया। खबर मिलते ही खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंचा, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
-
भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस मामला: असलम कुरैशी को जमानत मिलते ही रिहा, लेकिन बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तार -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत?












Click it and Unblock the Notifications