ठाकुर बाबा मंदिर: लोग जहां मन्नत के 'घोड़े' चढ़ाते हैं, चोर वहां का 'चढ़ावा', भगवान के 'जेवर' उड़ा ले गए
संभवत: दुनिया का इकलौता मंदिर सागर के जरूवाखेड़ा में मौजूद है जहां पर ट्रेनें भी हॉर्न बनाकर श्री ठाकुर दादा को प्रणाम कर आगे बढ़ती हैं। लोग यहां घोड़ा चढ़ाते हैं। ऐसे सिद्ध और प्रसिद्ध ठाकुर बाबा मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर दी। मंदिर की दानपेटी तोड़कर बोरी में नोट भरकर ले गए, तो परिसर में स्थित श्री हनुमान मंदिर में बजरंगबली के पैर से चांदी का कड़ा और सिर से मुकुट उतार ले गए।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के जरूवाखेड़ा में पहाड़ी पर प्रसिद्ध ठाकुर बाबा का मंदिर मौजूद हैं। मंदिर के इतिहास में पहली दफा चोरी जैसी घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने मंदिर के मुख्यद्वारा का ताला तोड़कर दानपेटी को तोड़ा, फिर उसमें रखा चढ़ावा बोरियों में भरकर ले गए। परिसर में ही स्थित बजरंग बली के मंदिर का ताला तोड़कर हनुमानजी के सिर से चांदी का मुकुट और पैर से कड़ा उतारकर ले गए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर के जरुआखेड़ा में स्थित प्रसिद्ध ठाकुर बाबा मंदिर में चोरों ने सेंध लगाई। चोर ठाकुर बाबा मंदिर जरुआखेड़ा में रविवार-सोमवार की दरम्यानी मुख्य मंदिर के सामने रखी कांच लगी दानपेटी को लीवर की मदद से तोड़ा। दानपेटी में बड़ी मात्रा में नकद राशि थी जो बदमाश बोरी में भरकर ले गए। इसके अलावा भगवान के दो मुकुट और पास में स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी चोरों ने सेंध लगाई। हनुमान मंदिर से भगवान का मुकुट व पैर में पहनने वाला चांदी का कड़ा ले गए है।
सोमवार सुबह मंदिर में हुई चोरी की जानकारी लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जरुआखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सागर से एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने वारदातस्थल पर आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications