रेल लाइन की खुदाई में निकली 'तिजौरी', 'खजाना' निकलेगा या कुछ और जल्द खुलेगा राज
रेलवे लाइन की खुदाई में एक अंग्रेजों के समय की दशकों पुरानी तिजोरी जमीन में दफन मिली है। 'तिजौरी' में 'खजाना' निकल सकता है, इस उम्मीद से गांव वाले उस पर हक जमाने लगे, लेकिन रेलवे ने तिजौरी को पुलिस थाने में रखवा दिया है।

दरअसल मध्य प्रदेश के सागर जिले के अधीन बीना तहसील के करोंदा रेलवे स्टेशन के पास तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी दौरान रेलवे के अधीन एक पुराने भवन को जेसीबी से तोड़ा जा रहा था, जिसमें दीवार में फर्शियों के लिए से भारी-भरकम अंग्रेजों के जमाने की तिजोरी निकली। तिजौरी में बड़ा सा ताला पड़ा है। तिजौरी को बीना पुलिस थाने में रखवा दिया गया है। रविवार को रेलवे अधिकारियों के आने के बाद खोला जाएगा। लोग उसमें खजाने की उम्मीद जता रहे हैंं।
जानकारी अनुसार बीना-झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन डाली जा रही है। लाइन के लिए करोंदा स्टेशन के पास बनी रेलवे के पुराने भवन को तोड़कर खुदाई की जा रही थी। जेसीबी से खुदाई के दौरान पत्थरों के नीचे एक लोहे की तिजौरी दबी हुई मिली है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई तीन फीट है। तिजौरी में अंग्रेजों के समय का ताला भी लगा है। मौके पर मौजूद साइट सुपर वाइडर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि तिजौरी मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वह खुदाई का काम कर रहे कर्मचारियों से तिजौरी देने की बात कर रहे थे, लेकिन कर्मचारियों ने रेलवे संपत्ति बताकर तिजौरी देने से मना कर दिया। इसके चलते गांव के लोग आक्रोशित हो गए।
डंपर से बीना थाने पहुंचाई तिजौरी, पीछा करते रहे ग्रामीण
कर्मचारियों ने जितौरी डंपर में लोड कराकर बीना थाने भेज दी। ग्रामीणों की मानें, तो अंग्रेजों के समय में इस प्रकार की तिजौरी में कीमती सामान रखा जाता था, इसलिए आशंका है कि इसमें भी कीमती सामान निकल सकता है। सुपरवाइजर ने बताया कि उन्होंने जैसे ही डंपर पुलिस थाने लाने की तैयारी की गांव के लोग रोकने लगे, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार में वहां से निकल आया। गांव के लोगों ने भानगढ़ तक पीछा किया। इसके चलते वह डंपर लेकर सीधे बीना थाना पहुंचे। थाना प्रभारी को पूरा मामला बताकर उन्होंने डंपर पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रखवा दिया है।
'खजाने की तिजौरी' या 'तिजौरी में खजाना'! रविवार को इसका राज खुलेगा...
थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे लाइन डाल रहे ठेकेदार के कर्मचारी डंपर लेकर सीधे बीना थाने आ गए हैं। तिजौरी में क्या है, इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। सुबह रेलवे अधिकारियों के आने के बाद तिजौरी खोली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications