Damoh News: केंद्रीय मंत्री पटेल भोजन व राहत सामग्री लेकर जलाशय बाढ़ प्रभावितों के घर पहुंचे
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) के लोकसभा क्षेत्र दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के पौड़ी-जेतगढ़ में स्थित पौड़ी बांध बीती रात अचानक फूट गया। पानी के सैलाब से बचाने गांव को खाली कराया गया था। करीब 600 घर पानी में डूब गए थे। मंत्री पटेल बुधवार सुबह दलबल के साथ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने एक-एक घर के अंदर, झोपड़ियों में रसोई तक जाकर हालात का निरीक्षण किया।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार दोपहर में दमोह तेंदूखेड़ा के पौड़ी जलाशय और उससे प्रभावित दो गांव के ग्रामीणों व उनके घरों की स्थिति का निरीक्षण करने की फोटो शेयर की हैं। मंत्री पटेल ने एक के बाद एक चार ट्वीट कर लिखा है कि दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लाक में पौड़ी जलाशय के टूटने से जलमग्न हुए क्षेत्र का भ्रमण कर इस आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। वर्षाकाल में आपदा और संकट बढ़ा देती है। ऐंसी स्थिति में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन ने 48 परिवारों को रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली वस्तुएं प्रदान की।
फाउंडेशन ने दिए ओढ़ने-बिछाने के कपड़े, मशालें
केंद्रीय मंत्री पटेल के ट्वीट के अनुसार मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा नियमित ओढ़ने बिछाने के कपड़े, मशाले व अन्य सामग्री प्रदान कर मदद करने के लिए धन्यवाद। बांध का फूटना दुर्भाग्यपूर्ण है लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। अगली बरसात के पहले बांध का पुनर्निर्माण करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए मैंने आश्वस्त किया है। राज्य सरकार से भी इसके लिए त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा है।
मंत्री की अपील, समाज के सभी वर्ग मदद करें
इस आपदा से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। तात्कालिक राहत के लिए सरकार तो मदद कर ही रही है, कुछ संस्थायें और फाउंडेशन भी राहत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। मानवीय आधार पर समाज के सभी वर्गों से भी निवेदन है वो अपने स्तर से आपदा प्रभावितों की मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications