MP Assembly Elections 2023: सागर की सुरखी विधानसभा, तासीर ऐसी कि हर 10 साल में बदल देती है विधायक

मप्र विधानसभा चुनाव 2023: बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा संवेदनशील और ​चर्चित विधानसभा सीटों में सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट क्रमांक 37 शामिल है। यह सीट पिछड़ा वर्ग बाहुल्य है। हालांकि यहां पर ठाकुर, जैन, ब्राह्मण, अल्पसंख्यक और एससी मतदाताओं की संख्या पर्याप्त है। दांगी ठाकुर और पटेल समाज के मतदाता जीत-हार तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में इस यहां से भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत विधायक एवं सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री हैं।

sagar_surkhi_vidhansabha_2023

सागर जिले की सुरखी विधानसभा में करीब 1 लाख 95 हजार के आसपास मतदाता मौजूद हैं। सुरखी विधानसभा ने मप्र को कई सफल और कद्दावर जनप्रतिनिधि, मंत्री दिए हैं। 1952 में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी यहां से कांग्रेस के​ टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। सुरखी जिले की पहली विधानसभा सीट है, जिसने सबसे ज्यादा मंत्री प्रदेश को दिए हैं। गांधीवादी नेता, साहित्यकार, कवि स्व. विट्ठलभाई पटेल 1980 और फिर 1985 में कांग्रेस से विधानसभा पहुंचे और मंत्री बने थे।

गोविंद राजपूत पहले कांग्रेस से फिर भाजपा से मंत्री बने
सुरखी विधानसभा में वर्तमान विधायक गोविंद राजपूत इकलौते ऐसे व्यक्ति है जो कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से मंत्री बने हैं। दरअसल 2018 के चुनाव में गोविंद राजपूत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री बने थे। इसके बाद सिंधिया के साथ वे भाजपा में शामिल हो गए। साल 2020 के उपचुनाव में गोविंद राजपूत भाजपा के टिकट पर विजयी हुए और फिर शिवराज सरकार में मंत्री बने। यह भी संयोग है कि उनके पास पूर्व की भांति राजस्व एवं परिवहन मंत्रालय बरकरार रहा।

साल 2018 में सागर जिले की सुरखी विधानसभा के चुनाव का रिजल्ट

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले प्रतिशत
गोविंद राजपूत कांग्रेस 80,806 58.77
सुधीर यादव भाजपा 59,388 41.27 -2.36

सुरखी विधानसभा में कब, कौन किस पार्टी का विधायक रहा
1952 ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी - कांग्रेस
1957 बानी भूषण राय - कांग्रेस
1962 बानी भूषण राय - कांग्रेस
1967 एनपी राय - जनसंघ
1972 ग्याप्रसाद कबीरपंथी - कांग्रेस
1977 लक्ष्मीनारायण यादव - जनता पार्टी
1980 विट्ठल भाई पटेल - कांग्रेस
1985 विट्ठल भाई पटेल - कांग्रेस
1990 लक्ष्मीनारायण यादव - जनता दल
1993 भूपेंद्र सिंह - भाजपा
1998 भूपेंद्र सिंह - भाजपा
2003 गोविंद राजपूत - कांग्रेस
2008 गोविंद राजपूत - कांग्रेस
2013 पारूल साहू - भाजपा
2018 गोविंद राजपूत - कांग्रेस
2020 गोविंद राजपूत - भाजपा (उपचुनाव)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+