Sagar: स्मार्ट सिटी के ठेकेदार पहाड़ी पर कर रहे थे अवैध उत्खनन, प्रशासन ने छापा मारकर किए जेसीबी-डंपर जब्त

सागर में तिली और मेनपानी इलाके में डुगडुगी पहाड़ी पर काफी लंबे समय से अवैध रूप से खुदाई चल रही थी। पहाड़ को खोखला कर दिया गया। प्रशासन ने की कार्रवाई में यहां स्मार्ट सिटी ठेकेदारों द्वारा खुदाई का मामला उजागर हुआ है।

स्मार्ट सिटी ठेकेदार कर रहे थे अवैध उत्खनन, जेसीबी-डंपर जब्त

Smart City Project: सरकार के महत्वकांक्षी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सागर में अरबों रुपए के ठेके लेकर शहर को स्मार्ट बनाने वाले ठेकेदार ही शहर के आसपास की पहाड़ियों को बर्बाद करने में जुटे हैं। जिला प्रशासन की कार्रवाई में ऐसा ही एक मामला सामने आया। जिला प्रशासन ने बीते रोज मेनपानी इलाके में डुगडुगी पहाड़ी पर चल रहे अवैध उत्खनन पर कार्रवाई कर जेसीबी-डंपर जब्त किए तो पता चला कि ये वाहन और काम स्मार्ट सिटी के अधीन काम करने वाले ठेकेदारों का है। अवैध रूप से ये ठेकेदार ही यहां उत्खनन कर रहे थे।

सागर जिला मुख्यालय पर शहर के अंदर ही तिली वार्ड स्थित गिरधारीपुरम कॉलोनी से लगी डुगडुगी पहाड़ी पर बीती देर रात पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन करने वाले माफियों को धरदबोचा। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान 3 जेसीबी और 5 डंपर जब्त किए गए हैं, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में सिविल लाइन थाने में रखा गया है। वहीं मौके पर मौजूद जिला खनिज अधिकारी अनित पांड्या ने अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी के कथन दर्ज किए हैं। गौरतलब है कि अवैध उत्खनन की शिकायत में बताया गया था कि खनन माफिया रात के अंधेरे में पहाड़ को खोखला करने में लगे हुए हैं। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जैसे ही बीती रात डुगडुगी पहाड़ी पर जेसीबी और डंपर पहुंचने की भनक लगी तो पीछे से पुलिस और प्रशासन का अमला भी पहुंच गया। इस दौरान अफसरों ने जब जेसीबी चालकों को मुरम खोदने की परमिशन के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मुरम ले जाने की बात कही, लेकिन बाद में उनके पास परमिशन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर कार्रवाई करते हुए मौके पर मिली 3 जेसीबी और 5 डंपर जब्त किए गए।

Recommended Video

      Smart City Sagar: सीईओ/आयुक्त बंगले में बाढ़ जैसे हालात, सड़क ऐसे धंसी मानो भूकंप आया हो!

      3 हजार रुपए में बेचते थे एक डंपर मुरम
      बताया जाता है कि लंबे समय से डुगडुगी पहाड़ी पर खनन माफिया सक्रिय थे। यहां से हर दिन 10 से 12 डंपर मुरम आसपास की कॉलोनियों और निर्माण कार्यों में भेजी जाती थी। 600 रुपए प्रति ट्रॉली के रेट से मुरम बेची जाती है। वहीं डंपर का रेट 3000 रुपए तक सप्लाई करना बताया गया है। स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की आड़ में लंबे समय से अवैध उत्खनन का यह काम चल रहा था। मामला प्रशासन की नजर में आते ही कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी द्वारा यह कार्रवाई की गई।

      तीन मालिकों और जेसीबी व डंपर चालकों के हुए बयान
      जिला खनिज अधिकारी अनित पांड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात तक चली कार्रवाई के बाद जेसीबी व डंपर चालकों के साथ उनके तीन मालिकों के भी बयान लिए गए हैं। वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। अब इन पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+