दुनिया के सबसे खतरनाक सांप को अजगर समझ दबोच रहे थे दुम, नाम सुनते ही कांप गई रूह

सागर के एक खेत में रखे कंड़ों के ढेर में दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक व जहरीला रसल वाइपर सांप छिपा बैठा था, लोगों ने अनजाने में उसे पकड़ने का प्रयास करने लगे। बाद में अकील बाबा ने रस्क्यू किया।

 रसल वाइपर को अजगर समझकर कर पकड़ने लगे, पता चला तो कांप गए

Madhya Pradesh के सागर में राजघाट मार्ग पर स्थित एक खेत में करीब 4-5 फीट का सांप दिखा था, लोग उसे अजगर का बच्चा समझकर दुम से पकड़ने का प्रयास करने लगे। सांप कंडों में ढेर में जाकर छिप गया। इस दौरान किसी ने बताया कि यह अजगर नहीं खतरनाक रसल वाइपर है, जिसके बाद अकील बाबा को बुलाया गया, जिन्होंने चंद मिनटों में रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जो लोग उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, रसल वाइपर का नाम सुनकर वे कांप उठे।

 रसल वाइपर को अजगर समझकर कर पकड़ने लगे, पता चला तो कांप गए

स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि सागर के सलैया गाजी गांव में रेसल वाइपर प्रजाति का सांप मिला है। उनके पास एक परिचित का फोन आया था। मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि सांप खेत में कंडों के ढेर में छिपा बैठा है। अजगर की तरह दिखने वाला सांप देख लोग उसके पास पहुंच गए थे। कुछ लोगों ने उसे अजगर समझकर पकड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन इसी बीच गांव के एक ​व्यक्ति ने सांप की पहचान कर ली और लोगों को उससे दूर रहने की सलाह दी। स्नेक कैचर अकील बाबा ने स्टिक व रॉड की मदद से उसे चंद मिनट में ही काबू में कर लिया। रेस्क्यू के दौरान सांप ने कई दफा उचटकर अकील पर हमला करने का भी प्रयास किया था।

Recommended Video

      एनाकोंडा से बड़े 'अजगर दादा' देवी मंदिर के नीचे गुफाओं में इनका बसेरा, देवता मानकर होती है पूजा

      सांप के दांत दिखाए, बताया एक मिनट में दम निकल जाता है
      अकील बाबा ने बताया कि यह सांप बेहद ही खतरनाक होता है। उन्होंने सांप को हलक से पकड़कर जब उसके दांत दिखाए तो लोग घबराकर पीछे हट गए। करीब डेढ़ इंच से अधिक लंबे उसके दांत थे। अकील ने बताया कि यह सांप बिजली की फुर्ती से हमला करता है। यदि इसका जहर शरीर में चला जाए तो चंद सेकंड में खून का थक्का जम जाता है और इंसान की मौत हो जाती है। लोगों को इसकी पहचान करनी चाहिए और इससे दूर रहना चाहिए। कहीं दिखे तो खुद पकड़ने का प्रयास तो कतई न करें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+