Sagar News: अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनेगा सागर का संत रविदास मंदिर

सागर में संत रविदास महाराज का मंदिर बड़तूमा में भव्य बनाया जाएगा। एमपी पर्यटक विकास निगम मंदिर को लाल पत्थरों से बनाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण किया है।

अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनेगा सागर का संत रविदास मंदिर

संत रविदास महाराज के 100 करोड़ रुपए की लागत से बड़तूमा में तैयार होने वाले मंदिर के संबंध में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता डीएस यादव ने अपनी टीम के साथ आज स्थल निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता और उनकी टीम ने मंदिर निर्माण के संबंध में प्रजेंटेशन दिया। बता दें कि सीएम के सागर आगमन के पहले ही जिला प्रशासन ने मंदिर निर्माण को लेकर तेजी दिखाना शुरू कर दिया है।
अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनेगा सागर का संत रविदास मंदिर

Recommended Video

    सागर: 700 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ,मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया पैर पूजन,देखें Video

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत माह रविदास जयंती के अवसर पर सागर में हुए कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के 100 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा जमीन का आवंटन किया गया है। इसी के चलते मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के अधिकारियों द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंदिर निर्माण के संबंध में दिए गए प्रजेंटेशन में विस्तार से जानकारी दी गई।

    बाउंड्रीवाल का काम जल्द प्रारंभ होगा
    मुख्य अभियंता यादव ने बताया कि इस ​प्रिजेंटेशन में बताया कि जो भी जानकारी दी गई है, इसके अतिरिक्त यदि कुछ अलग से जानकारी प्राप्त होती है तो उसको भी जोड़ा जाएगा। शीघ्र ही स्थल पर बाउंड्री वाल का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया, हीरा सिंह राजपूत, सुशील तिवारी एवं संत रविदास महाराज के अनुयायियों द्वारा अलग-अलग सुझाव दिए गये, जिसे सूचीबद्ध कर पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को सौंपा गया। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि सभी के सुझाव लिए गए हैं और उन पर विचार करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+