फिल्मी स्टाइल में सागौन तस्कर ने पांच थानों की पुलिस को 105 किलोमीटर तक पीछे दौड़ाया
सागौन तस्कर ने सागर जिले में फिल्मी स्टाइल में वन विभाग और 5 थानों की पुलिस को जमकर छकाया और 100 किलोमीटर से अधिक करीब साढ़े तीन घंटे तक दौड़ाया। बावजूद इसके सागौन माफिया वाहन छोड़कर फरार होने में सफल हो गए।

Madhya Pradesh के सागर में वन विभाग और पांच थानों की पुलिस ने अवैध सागौन से भरे एक वाहन का करीब तीन घंटे तक लगभग 105 किलोमीटर तक पीछा कर नरसिंहपुर जिले से पकड़ा। सबसे हैरत की बात इतनी मशक्कत के बाद भी सागौन तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। संभवत: इलाके में पहली दफा इस तरह पुलिस और वन विभाग ने इस तरह टीम भावना से एक वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई हो।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार देवरी इलाके में नाइट गश्त के दौरान रात करीब ढाई बजे बेलढाना मार्ग पर एक सफेद रंग के पिकअप वाहन को रोका गया था। वाहन में सागौन होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। वन चौकी के अधिकारियों ने जैसे ही वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वह गति बढ़ाकर भाग निकला। पीछे के हिस्से को तिरपाल से ढंपकर रखा था, इसलिए शक और बढ़ गया था। वन अमले ने वाहन का पीछा शुरु कर दिया और आगे के थाने को इसकी सूचना दी थी। देवरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी राघवेंद्र भदौरिया ने मीडिया केा जानकारी देते हुए बताया कि एमपी 49 जी-1492 भिलैया आ रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप वाहन चालक ने तेजी से भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस वाहन पर हमले का प्रयास भी किया गया
अधिकारियों के अनुसार पीछा करने के दौरान मुआर गांव के पास वाहन में रखे लकड़ी के गट्ठे को अधिकारियों के वाहन पर फेंककर उन पर हमला करने का प्रयास भी किया गया था। पीछा करते करते रेंजन से विभाग के एसडीओ दिलीप चौहान को सूचना दी थी। उन्होंने सहजपुर, केरपानी, तेंदूखेड़ा, राजमार्ग, बरमान होते हुए करेली तक पीछा किया।
Recommended Video

करेली में तस्कर ने पिकअप वाहन को छुपाने का प्रयास कया था
वन विभाग के अधिकारी और पुलिस सागौन तस्कर के वाहन का पीछा करते हुए करेली तक पहुंच गया था। यहां तस्कर से वाहन को छुपाने का प्रयास किया था, लेकिन करेली पुलिस ने पिकअप वाहन को बरामद कर लिया, लेकिन तस्कर और वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पिकअप वाहन में सागौन के 9 लट्ठे बरामद किए गए हैं। वन विभाग वाहन के रजिस्ट्रेशन से वाहन मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications