Water Project: TATA कंपनी ने घरों के बाहर लगाए Water Meter, 125 मीटर चोर उखाड़ ले गए
सागर में घरों के बाहर लगाए जा रहे वाटर मीटर पर चोरों की नजर लग गई है। शहर में बीते दिनों 125 से अधिक घरों के बाहर से मीटर निकाल लिए गए हैं। टाटा कंपनी के मैनेजर ने मोतीनगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

नगर निगम प्रशासन और टाटा कंपनी से मिली जानकारी अनुसार सागर में 24 घंटे 365 दिन पानी की सप्लाई प्रोजेक्ट चल रहा है। यह अंतिम चरण में हैं और घरों के बाहर वाटर मीटर लगाए जा रहे हैं। बीते एक साल से यह काम चल रहा है। मीटर में पीतल भी होता है। इसके लालच में चोरों की नजर मीटरों पर गड़ गई और बीते दिनों एक-एक करके 125 से अधिक मीटर चोरी चले गए। टाटा कंपनी के एचआर मैनेजर पंकज पांडे ने मोतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
Recommended Video
अन्य स्थानों से भी मीटर चोरी होने की आशंका है
नगर निगम से मिली जानकारी अनुसार सागर में 2019 से टाटा कंपनी वाटर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके तहत हर घर वाटर मीटर लगाए जा रहे हैं। टाटा कंपनी पेटी कांट्रेक्ट के आधार पर यह काम करा रही है। बीते दिनों शहर के दो वार्ड पंतनगर और करीला इलाके में ही करीब 125 मीटर चोरी चले गए। कंपनी को शहर के अन्य इलाकों से भी मीटर चोरी की आशंका है। शहर के अलग-अलग वार्डों में इस सर्वे कराया जा रहा है, कहां-कहां मीटर लगाए गए थे। वर्तमान में कितने मीटर लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications