Sagar News: PM आवास में VIP हाउस, मंत्री ने काटा रिबिन, गरीब को कराया गृह प्रवेश, खिल उठे चेहरे

Sagar के मेनपानी और कनेरादेव में PM Avas Yojna के तहत 158 करोड़ की लागत से बने करीब 2 हजार पीएम आवासों में से रविवार को साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों को चाबी सौंपी। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोगों को बधाई शुभकामनाएं दी।

सपनों के घर में प्रवेश करते ही खिल उठे चेहरे, मंत्री ने कराया गृहप्रवेश

(PM Avas Yojna) नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि सागर के विकास में धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। पैसे लाने का कार्य मैं स्वयं करूंगा, जिससे सागर का विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा। प्रधानमंत्री आवास शहरी मेनपानी-कनेरादेव में गृहप्रवेश के अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के गृह प्रवेश के अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर में जो भी बड़े कार्य हुए हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ही कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य किया गया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर को स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य किया है। जिससे आज सागर स्मार्ट सिटी के रूप में प्रदेश के चुनंदा महानगरों की श्रेणी में शामिल हो रहा है।

अच्छे और साफ मन से काम करने वालों का भगवान साथ देता है: सांसद
सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि अच्छे एवं साफ मन से काम करने वालों का भगवान भी साथ देता है। उन्होंने कहा कि सागर के विकास में मंत्री भूपेंद्र सिंह का पूरा योगदान है। उनके मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लगातार सागर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जो आवासों का गृह प्रवेश हो रहा है, यह पात्र उन सभी व्यक्तियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों का जीवन में एक सपना होता है कि वह अपना घर बना ले, जिसका काम हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

सपनों के घर में प्रवेश करते ही खिल उठे चेहरे, मंत्री ने कराया गृहप्रवेश

मंत्री की दूरदृष्टि से सागर महानगरों की श्रेणी में शामिल: शैलेंद्र जैन
विधायक शैलेंद्र ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने रोटी, कपड़ा और मकान देने का कार्य किया है, जिससे कि हमारे प्रदेश वासियों के जीवन में चार चांद लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास एवं आवासमंत्री भूपेंद्र सिंह की दूर दृष्टि के कारण आज सागर मध्य प्रदेश के महानगरों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को इस योजना का लाभ देकर मध्य प्रदेश सरकार ने उनका सपना पूरा किया है।

अंतिम छोर के व्यक्ति के सपनों को साकार कर रही सरकर: डॉ. सुशील तिवारी
इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर के अंतिम पंक्ति के आवश्यकता वाले व्यक्ति को सरकार उनके सपनों को पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सागर के विकास के लिए मंत्री भूपेंद्र सिंह का अभिनंदन होना चाहिए, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन में सागर लगातार तरक्की कर रहा है ।डॉ. तिवारी ने कहा कि आज शहरी गरीब हितग्राहियों का सपना आवास प्राप्त करके पूरा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+