Sagar News: सिर्फ 4 हजार के चक्कर में इस शख्स की चली गई कोटवारी, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोंचा
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जमीन नामांतरण के एवज में रिश्वतखोरी का जमकर खेल चल रहा हैं। वक्त पर काम न होने से जब आवेदनकर्ताओं के सिर के ऊपर पानी पहुंच रहा है तो वो लोकायुक्त से शिकायत कर रहे हैं।
ताजा मामला इसी तरह का है, जब एक शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने एक कोटवार को ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी कोटवार ने जमीन नामांतरण के एवज में चार हजार रुपये की डिमांड की थी।

लोकायुक्त निरीक्षक केपीएस बेन ने बताया कि नीरज दुबे निवासी ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि उसकी जमीन केरबना में है। उसके नामांतरण हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। कई दिनों से दफ्तर के कर्मचारी उसके आवेदन की फाइल को लटकाकर रखे थे।
बार-बार दफ्तर के चक्कर लगाने पर कोटवार जोगेंद्र चढ़ार काम जल्दी करवाने के एवज में रुपये की डिमांड करने लगा। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का परीक्षण किया फिर उसे योजनाबद्ध ढंग से कार्रर्वाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त टीम अब तहसीली दफ्तर में इस मामले से संबंधित दस्तावेज भी खंगाल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications