Sagar नरयावली सीट में 'टिकट पर टकराव’, टिकट न मिलने से तमतमाई कांग्रेस नेत्री शारदा खटीक, इस्तीफे का ऐलान
Sagar Narayawali seat: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जारी हुई पहली सूची के बाद कई जगहों पर बगावत की आग भड़क गई हैं। जिन दावेदारों के टिकट कटे, उनमें से कई इस्तीफे का ऐलान कर पलायन करने के मूड में हैं। सागर नरयावली विधानसभा में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अब पुतले भी फूंके जा रहे हैं।
सागर की नरयावली विधानसभा सीट से तीन बार के हारे हुए प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को कांग्रेस ने उम्मीदवार क्या घोषित किया, क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री शारदा खटीक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दो बार की जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक ने अब कांग्रेस से आज बगावती तेवर दिखाए, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपना इस्तीफा देने की बात कही।

शारदा खटीक का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह खरी-खरी सुना रही हैं। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के लिए वह दावेदारी कर रही थी। कांग्रेस के आलाकमान द्वारा उन्हें आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन कांग्रेस द्वारा उनके स्थान पर सुरेंद्र चौधरी को टिकट दे दी गई है।
जिपं सदस्य का कहना है कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है और बेटे को वार्ड परिषद बनाया है। पार्टी की सोच थी कि जो जिले में जीत दर्ज करेगा, टिकट उसी को दिया जाएगा। बावजूद इसके पार्टी ने 3 बार के हारे हुए नेता को टिकट दिया है। जिस पर मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस के टिकट वितरण से खफा खटीक के समर्थक सड़क पर निकले और कांग्रेस संगठन का पुतला भी फूंका।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications