Sagar News: मां ने चलती बस की खिड़की से 4 माह की बेटी को बाहर फेंका, मौत
आखिर चलती बस में ऐसा क्या हो गया कि एक मां ने अपनी कोख से जन्मी महज 4 माह की मासूम को चलती बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया, फिर खुद भी खिड़की से कूदने का प्रयास किया।

सिंगरौली निवासी जगधारी गौंड़ और उसकी पत्नी पार्वती गौड़ अपनी चार माह की बेटी को लेकर सूरत से घर जा रहे थे। इसी दौरान सागर में सीहोरा के पास अचानक पार्वती ने मासूम बेटी को बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया। संयोगवश स्लीपर कोच के ड्राइवर ने बच्ची को फेंकते हुए साइट मिरर में देख लिया था, उसने तत्काल गाड़ी को ब्रेक लगाकर साइड में रोका। इसी बीच पार्वती ने भी खिड़की से कूदने का प्रयास किया था।
Recommended Video

सीहोरा चौकी प्रभारी शशिकांत गुर्जर के अनुसार पत्नी-पत्नी में विवाद चल रहा है। अनबन के कारण दोनों सूरत से सिंगरौली जा रहे थे। पति जगधारी गौंड़ जेसीबी का चालक है। बच्ची को तुरंत बीएमसी ले जाया गया, यहां से गंभीर हालत के चलते भोपाल रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इधर महिला बेहोश हो गई थी, जिसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पार्वती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications