दूल्हे से पहले मंडप में पहुंची पुलिस, दुल्हन बोली शादी तो करके रहूंगी, फिर भी बैरंग लौटी बारात
सागर के देवरी हथखोए गांव में नाबालिग दुल्हन पुलिस के सामने अड़ गई कि यह विवाह उसकी मर्जी से हो रहा है। वह विवाह करके रहेगी, लेकिन पुलिस ने एक न मानी। बाद में मथुरा से दूल्हे को लेकर आई बारात को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।

नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची पुलिस के सामने परिजन ने दुल्हन को आगे कर दिया गया। दुल्हन मंडप के नीचे आकर पुलिस अधिकारियों के सामने बैठ गई। दुल्हन का कहना था कि यह शादी उसकी मर्जी से हो रही है, वह शादी जरूर करके रहेगी, आप कौन होते हो मेरी शादी रोकने वाले। करीब दो घंटे तक दुल्हन पुलिस अधिकारियों के सामने शादी की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाइश के बाद दुल्हन मानी। मथुरा से आई बारात को दुल्हन के बगैर ही वापस लौटना पड़ा।

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के हथखोए गांव में 400 किलोमीटर दूर यूपी के मथुरा से बारात पहुंची थी। बारातियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था। पंगत में बाराती भोजन कर रहे थे। बारात के लिए घोड़ी और बाजे आ चुके थे, बारात उठने ही वाली थी, तभी दुल्हन के दरवाजे पर पुलिस की गाड़िया पहुंच गई। पुलिस ने जैसे ही दुल्हन के बारे में पूछताछ शुरु की तो घरवालों के हाथ-पांव ढीले पड़ गए। उन्होंने पुलिस के सामने युक्ति लगाई और दुल्हन को समझा कर आगे कर दिया। मंडप के नीचे दुल्हन खुद पुलिस के सामने आकर बोलने लगी के मेरी शादी मेरी मर्जी से हो रही है, आप लोग क्यों किसी की शादी तोड़ने पर तुले हैं। हम तो यह शादी करके रहेंगे।
पुलिस बोली तुम 18 की हो जाओ तो शादी कर लेना
Recommended Video

सागर से पुलिस किशोर इकाई की प्रभारी ज्योति तिवारी चाइल्डलाइन और देवरी पुलिस के साथ शादी वाले घर पहुंच गई। पुलिस को देख घराती बाराती भी समझ गए की दुल्हन की उम्र कम है। इसलिए पुलिस आ गई है, उन्होंने लड़की को समझा दिया की तुम कहना हम शादी करके ही रहेंगे क्योंकि यह हमारी पसंद से शादी हो रही है। दुल्हन ने ठीक ऐसा ही किया, लेकिन बाल विवाह रोकने पहुंची टीम के सामने उसकी एक न चली टीम ने समझाइश देते हुए कहा कि जैसे ही 18 साल की हो जाओ तो शादी कर लेना, अभी तो नहीं हो पाएगी। करीब 2 घंटे की समझाइश के बाद दोनों ही पक्ष के लोग बाल विवाह रोकने को तैयार हो गए।
नाबालिग शादी का हल्ला न हो, इसलिए मामा के घर से शादी कर रहे थे
पुलिस किशोर इकाई की प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया कि लड़की रहली की रहने वाली है। परिवार वाले उसकी उम्र कम होने के चलते मामा के घर से शादी कर रहे थे, ताकि किसी को पता ना चल सके। लेकिन पुलिस को एक मुखबिर के माध्यम से शादी से पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने मौके पर पहुंचकर यह बाल विवाह रुकवाया है।












Click it and Unblock the Notifications