भोपाल में माफिया का एजेंट था, खुरई में भी दलाली करते पकड़ा गया जेल प्रहरी

खुरई उपजेल में पदस्थ जेल प्रहरी देवेंद्र शर्मा बीना के एक कुकर्मी शिक्षक का मददगार बन गया है। यह जेल में बंद शिक्षक को बाहर निकलवाने, पीड़ित किशोरी और उसके परिजन को लाखों रुपए का लालच दिलाने का आश्वासन दे रहा था।

भोपाल में माफिया का एजेंट था, खुरई में भी दलाली करते पकड़ा गया जेल प्रहरी

मप्र के सागर जिले की खुरई उपजेल में पदस्थ एक जेल प्रहरी देवेंद्र शर्मा कुकर्मी शिक्षक का मददगार बन बैठा। वह पैसों के लालच में पीड़िता और परिजन को लाखों का लालच और धमकाकर शिक्षक को जेल से बाहर निकलवाना चाहता है। बता दें कि यह प्रहरी शर्मा पूर्व में भोपाल सेंट्रल जेल में भी नशे की सप्लाई करते पकड़ा जा चुका है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने प्रहरी शर्मा के जेल के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बीना में सरकारी स्कूल का शिक्षक शमीम खान एक महिला को भगाकर ले गए, उसके साथ उसकी नाबालिग बेटी को ले गया था। वह बेटी पर भी गलत नजर रखता था और उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास करता रहा। मारपीट भी की गई थी। रिपोर्ट के बाद शिक्षक शमीम खान को गिरफ्तार कर उसे खुरई उपजेल में रखा गया है। यहां पर जेल के अंदर कैदियों के बैरक के आसपास उसकी तैनाती रहती है। सूत्रों के अनुसार वह कैदियों से सेटिंग कर उनके परिजन से पैसे लेकर जेल के अंदर सामग्री पहुंचाता रहा है। शमीम के मामले में भी उसने पीड़ित के परिवार व पीड़िता से मिलकर उन्हें शमीम के खिलाफ केस वापस लेने और इसके एवज में पांच लाख रुपए दिलाने की बात कही थी। जब बार-बार वह संपर्क करता रहा तो पीड़िता के पिता ने वकील के माध्यम से इसकी शिकायत करा दी।

Recommended Video

    डॉ. आनंद राय जेल से रिहा, बोले-दुर्दांत अपराधियों की तरह गुनाहखाने में रखा गया

    अब माफी मांगता घूम रहा जेल प्रहरी
    सूत्रों के अनुसार मामले में शिकायत होने के बाद जेल प्रहरी देवेंद्र शर्मा पीड़ित किशोरी के पिता और उनके मददगार एडवोकेट अभिषेक राय से माफी मांगता घूम रहा है। उसने दो दफा अधिवक्ता को फोन लगाकर माफी भी मांगी है। उसका कहना था कि उसे मामले की जानकारी नहीं थी, इस कारण उससे गलती हो गई।

    दलाली से पुराना नाता है, भोपाल में सस्पेंड हुआ था
    खुरई उपजेल में पदस्थ प्रहरी देवेंद्र शर्मा का दलाली से पुराना नाता रहा है। यह पूर्व में भोपाल जेल में पदस्थ था। वहां पर नशा माफिया से इसकी सांठगांठ का खुलासा हुआ था, वह जेल के अंदर नशा सप्लाई करता था, जिस कारण उसको सस्पेंड कर दिया गया था। इस बात की पुष्टि जेल प्रशासन के अधिकारी भी करते नजर आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+