Sagar News: सड़क पर दौड़ती जेसीबी का निकला टायर, तीन जगह से टूटा बाइक सवार का पैर
MP के सागर में सिविल लाइन-मकरोनिया रोड पर सड़क पर दौड़ती जेसीबी का टायर अचानक निकलकर एक बाइक सवार को जा लगा। बाइक सवार का पैर टायर की चपेट में आया और उसके पैर की हड्डी तीन जगह से फ्रैक्चर हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिविल लाइन से मकरोनिया जाने वाले मार्ग पर ज्योति नगर निवासी ग्रीस पिता केके कपूर अपनी बाइक से जा रहा था। हॉक कैंटीन के बाद दूसरी तरफ से आ रही तेज गति जेसीबी क्रमांक एमपी 15 बीए 0690 का एक टायर अचानक निकलकर सड़क पर दौड़ गया। टायर सीधे ग्रीस की मोटर साइकल से जा टकराया। मौके पर लोगों ने जब ग्रीस को संभाला तो उसका एक पैर काफी चोटिल था। अस्पताल में जब एक्सरे कराया तो पता चला कि उसका दाहिना पैर की हड्डी तीन जगह से फ्रैक्चर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications