Sagar News: सागर की सड़क पर मरा मिला तेंदुआ, गढ़ाकोटा में कई बार दिखा था, रेंजर ने बताया कैसे हुई मौत?
Sagar News: सागर जबलपुर रोड में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद तेंदुए के शव को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया। आगे की जांच की जा रही है। हादसा ढाबे के पास चनौआ ग्राम के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार सागर-जबलपुर रोड पर चनोआ गांव स्थित ढाबा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए को पड़े तेंदुए देखा तो हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी गढ़ाकोटा रेंजर सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाकर देखा तो तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वन विभाग की टीम तेंदुए शव को रेंज ऑफिस ले गयी है। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हो पाएगा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई ,हालांकि प्रथम दृष्टिया यही बताया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सड़क पार करते समय तेंदुए की मौत हुई है। गढ़ाकोटा के के पास ग्रामीण इलाकों में घने जंगल होने से यहां पर तेंदुओं की चहल कदमी बनी रहती है। रात्रि में तेंदुआ रोड पार कर रहा होगा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई।
इस पूरे मामले में गढ़ाकोटा रेंजर का कहना हैं इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और इस पर वरिष्ठ स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात ढाबे के पास चनौआ ग्राम में रोड क्रॉस करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई है। हम लोगों द्वारा जब सुबह देखा गया तब विभाग की अधिकारियों को सूचना दी गई तब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications