Sagar News: भतीजे से चाची के अवैध संबंध, बदनामी होने लगी तो बन गई खलनायक, दी दर्दनाक मौत
सागर के खुरई इलाके में एक युवक के चाची से ही प्रेम संबंध बन गए। जब भतीजे ने घर के बाहर अपने संबंधों का खुलासा कर दिया तो बदनामी के डर से चाचा-चाची ने ही उसकी हत्या कर दी।

Sagar. सगी चाची और भतीजे की प्रेम कहानी और अवैध संबंधों का अफसाना जब परिवार और गांव तक पहुंचा तो कहानी में चाची ही खलनायक बन गई। उसने चाचा संग मिलकर भतीजे को दर्दनाक मौत दे डाली, ताकि गांव में बदनामी न हो...लेकिन पुलिस ने संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की तो चाचा-चाची से सब उगल दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मप्र के सागर जिले की खुरई के ग्रामीण थाना इलाके में बीते 16 मई को 23 साल के युवक कमलेश उर्फ छोटू रैकवार पिता चिरोंजी रैकवार निवासी ऐचनवारा गांव में एक खेत में शव मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार से कई वार कर जान ली गई थी। अंधे हत्याकांड में पुलिस को महज 24 घंटे लगे और खुलासा हो गया। जब हत्यारे का नाम सामने आया तो परिजन से लेकर पूरा गांव स्तब्ध रह गया। सगे चाचा-चाची ने ही उसकी हत्या की थी।
Recommended Video
पुलिस को संदेह हुआ तो दमोह से पकड़कर लाए
पुलिस द्वारा बताई गई कहानी के अनुसार कमलेश के भाई सुनील रैकवार ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। गांव में पूछताछ के बाद सामने आया कि मृतक के चाचा दशरथ और चाची अंगूरी रैकवार का इसमें हाथ हो सकता है। वे दोनों गांव में मौजूद भी नहीं थे। दोनों को पुलिस ने दमोह से हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान दोनों टूट गए। दशरथ ने बताया कि भतीजे कमलेश के उसकी पत्नी व सगी चाची अंगूरी से अवैध प्रेम संबंध थे। कमलेश पूरे गांव में दशरथ को बदनाम भी कर रहा था, जिसके बाद 14 मई की रात अंगूरी के माध्यम से उसे खेत पर बुलाया और वहीं पर कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया।












Click it and Unblock the Notifications