Sagar News: खेत में लावारिस मिला सौ साल पुराना शक्तिशाली बम, देखकर लोगों के उड़े होश, फिर हुआ एक्शन
Sagar news: मध्य प्रदेश के सागर जिले में अंग्रेजों के ज़माने का सौ साल पुराना शक्तिशाली बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह बम जिंदा था, जिसे एक्सपर्ट बीडीएस की टीम ने नष्ट किया। फिलहाल यह अभी रहस्य बना हुआ है कि तबाही मचाने की क्षमता रखने वाला यह बम आखिर आया कहां से?
दरअसल मोरपाली के खेत में किसान जब पिलाऊ कर रहा था तभी ट्रैक्टर में कुछ फंसने जैसी आवाज आई। गौर से देखने पर उसे बम नुमा चीज दिखी। फिर उसने इस बात की खबर अन्य ग्रामीणों को भी दी। आग की तरह फैली इस खबर के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।

बीडीडीएस बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल की 6 सदस्यीय टीम के पहुंचने पर पुष्टि हुई कि यह बम सेना का है। करीब 14 इंच लंबा और लगभग 10 से 12 किलो वजनी इस बम को सुनसान इलाके में जाया गया। बाद में सुरक्षित ढंग से इसके नष्टीकरण की कार्रवाई की गई,। जब बम को डिफ्यूज किया तो इस दौरान बम में शक्तिशाली विस्फोट होने से आस पास का इलाका थर्रा उठा। जिस स्थान पर बम फटा उस खेत में लगभग 4 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
बम में प्रिंट डिटेल की जानकारी सेना को भी दी गई हैं। इसके अलावा यह खेत में कैसे पहुंचा इसकी गहराई से जांच की जा रही हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि बम सौ साल पुराना हैं। अंग्रेजों के ज़माने में अभ्यास के दौरान कई बम छूट गए होंगे। जो खेत की जमीन में दफ़न रहे। पिलाऊ के दौरान मिट्टी हटने पर यह बाहर आ गया। हालांकि बम डिफ्यूज होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications