Sagar News: लग्जरी कार और ट्रक में भीषण टक्कर, कार चकनाचूर, 6 लोगों की मौके पर मौत

सागर में रविवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। सागर-दमोह मार्ग पर सानौधा के आगे एक पजेरो गाड़ी सामने से आते एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई। शवों को गाड़ी के गेट उखाड़कर व बाड़ी काटकर निकालना पड़े।

सागर में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, 6 की गई जान
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाम करीब 5 बजे सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर सानौधा थाना इलाके बमौरी डूंडर गांव के पास मुख्य सड़क पर सफेद-लाल रंग की पजेरो कार तेज गति से जा रही थी। वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। कार और ट्रक दोनों सागर आरटीओ पासिंग के ही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जबकि ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शख्स घायल हुआ है

कार सवार मृतक सागर के रहने वाले
पुलिस के अनुसार पजेरो कार क्रमांक कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 0045 में ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 2200 से टकराई है। कार में सवार अर्पित जैन, मुग्गी रैकवार, ब्रजेश रैकवार, मुकेश रैकवार, गणेश रैकवार और पंकज रैकवार है। वहीं अमरदीप दुबे नाम का युवक गंभीर घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करायाग या है। मौके पर पुलिस को ट्रक व कार को हटाने के लिए क्रेन को बुलवाना पड़ा। क्रेन के माध्यम से कार को सागर भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+