Sagar News: तेरहवीं से लौट रहे व्यक्तियों की बाइक-स्कूटी में भिड़ंत, तीन की मौके पर मौत
सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में ऑयल डिपो के पास सड़क पर बीती रात दो दुपहिया वाहन तेज गति से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में शामिल होने गए थे। लौटते समय रात में तेज गति के कारण सामने से आ रही एक स्कूटी से जोरदार तरीके से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों दुपहिया वाहन पर सवार 4 लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रास्ते से गुजर रही एक एंबुलेंस चालक ने चैथे घायल को सागर मेडिकल काॅलेज पहुंचाया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरयावली थाना क्षेत्र में आयल डिपो के सामने मोटर साइकिल और स्कूटी सवार आपस में टकरा गए। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग नजदीकी गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से रात में लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से टकराए और मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ब्रजभान पुत्र मुन्ना आदिवासी उम्र 36 साल निवासी कनोनी, कृपाराम पुत्र दशरथ उम्र 35 साल निवासी मझगुवां, अमान आदिवासी उम्र 30 साल निवासी गोदा पिपरिया बाइक पर सवार होकर ग्राम इमलिया में रिश्तेदार के घर तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।
Recommended Video

कानोनी गांव में रिश्तेदार के यहां तेरहवीं से लौट रहे थे
कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात वापस ग्राम कनोनी लौट रहे थे। तभी नरयावली क्षेत्र में ऑयल डिपो के पास सामने से आ रही स्कूटी से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों की परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कूटी सवार दिलीप कुमार पुत्र शंकरलाल कुशवाहा उम्र 32 साल निवासी भगतसिंह वार्ड बीना और बाइक सवार कृपाराम व ब्रजभान की मौके पर मौत हो गई। अमान गंभीर घायल हुआ।
हादसे के समय एक 108 एंबुलेंस एक अन्य मरीज को छोड़ कर वापस लौट रही थी । रास्ते में सड़क पर घटना देखकर रुकी। 108 पायलट मनोज राय वा डॉक्टर हरिराम अहिरवार ने देखा तो तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वही अमान आदिवासी घायल पड़ा हुआ था । जिसे प्राथमिक उपचार करते हुए ऑक्सीजन सपोर्ट पर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अमान की भी मौत हो गई। मामले में नरयावली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications