कॉलेज छात्रा को बाइक पर घुमाने ले गया, अश्लील वीडियो बनाया और वायरल कर दिए
मप्र के सागर जिले के गढ़कोटा में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक ने प्यार के झांसे में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवक वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा और बाद में वीडियो वायरल कर दिया।

Sagar जिले के गढ़ाकोटा कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को बाइक पर घुमाने ले गए उसके दोस्त ने एकांत में अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। जब नाकाम रहा तो उसका वीडियो वायरल कर दिया। परेशान छात्रा ने पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में कॉलेज की छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पुलिस के अनुसार गढाकोटा क्षेत्र की निवासी छात्रा गढ़ाकोटा शासकीय कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसकी दोस्ती शाहगढ़ थाना क्षेत्र के रगोली गांव निवासी नेतराज लोधी से हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। दोनों ने घूमने का प्लान बनाया। इसके बाद आरोपी नेतराज बाइक लेकर गढ़ाकोटा पहुंचा। कॉलेज के बाहर से छात्रा को बाइक पर बैठाकर घूमने के लिए ले गया। खैरी नवादा के पास सुनसान जगह पर लेकर पहुंचा। जहां आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वह छात्रा को धमका रहा था। इसी बीच आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। मामला सामने आते ही छात्रा ने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की।
Recommended Video
युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी नेतराज लोधी के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है,आरोपी को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications