नकली पुलिस को देख असली पुलिस भी दंग, वर्दी सिलवाई और रौब जमाने निकल पड़े
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान पुलिस की भर्ती में शामिल हुए, लेकिन फेल हो गए। छतरपुर व टीकमगढ़ के तीन युवक सागर रेलवे स्टेशन पर सब इंस्पेक्टर और आरक्षक बनकर रौब दिखाकर दुकानदारों को धमका रहे थे।
फिल्में देखकर सिंघम स्टाइल में वर्दी पहनकर पुलिस वाला बनने की चाहत में तीन युवाओं ने अपने कॅरियर पर दाग लगा लिया। दरअसल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही छतरपुर व टीकमगढ़ के तीन युवक सागर में पुलिस भर्ती में शामिल हुए थे, लेकिन फेल हो गए। इधर दिलो-दिमाग में वर्दी की चाहत में वे फर्जी तरीका अपना बैठे। मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास नकली सब इंस्पेक्टर व दो आरक्षकों को शक के आधार पर उठाया तो पता चला कि ये तो नकली पुलिसवाले हैं।

मकरोनिया थाना पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि तीन पुलिसकर्मी लोगों पर जबरन रौब झाड़ रहे हैं। पुलिस पहुंची तो तीन नवयुवक जिसमें से एक सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने था तो दो युवक आरक्षकों की वर्दी पहने थे। पुलिस ने जैसे ही इनसे पूछताछ की तो ये सकपका गए। पुलिस इन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। यहां पूछताछ हुई तो तीनों नकली पुलिसवाले निकले।

परिजन को बताने, रौब जमाने वर्दी खरीदकर पहन ली
थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंकित अहिरवार सागर के दीनदायाल नगर में रहता है। वह सागर के एसवीएन कॉलेज का छात्र है। वह पुलिस की भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था, लेकिन चयन नहीं हो सका। परिजन को उसने यह बात नहीं बताई, लेकिन बाजार से सब इंस्पेक्टर की वर्दी सिलवाकर ले आया। उसने अपने दो अन्य साथियों जो छतरपुर व टीकमगढ़ जिले के ही रहने वाले हैं, उनको भी अपने साथ मिलाकर आरक्षक की वर्दी सिलवा दी। तीनों परिजन को बताने और लोगों को वर्दी का रौब झाड़ने निकल पड़े थे। तीनों रेलवे स्टेशन के पास नकली पुलिस बनकर घूम रहे थे। लोगों को जब इन्होंने धौंस दिखाई तो कुछ लोगों को इन पर शक हुआ और पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दे दी।
फर्जी तरीके से पुलिस बने थे, वसूली की शिकायत नहीं मिली
मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत ने मीडिया को बताया कि तीनों युवक नकली पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे थे। इन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इनके खिलाफ एक भी व्यक्ति ने वसूली या अन्य शिकायत नहीं की है। प्राथमिक पूछताछ में अंकित अहिरवार ने बताया कि वह परिजन को यह बताना चाह रहा था कि उसका पुलिस में चयन हो गया है, इसलिए वर्दी सिला ली थी। लोगों पर रौब झाड़ने के चक्कर में ये पकड़ में आ गए हैं।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications