Sagar: नोट छापने की मशीन और केमिकल देने का झांसा देकर 1.50 लाख की ठगी
कांच की प्लेट और केमिकल से नोट छापने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने एक व्यक्ति से ठगी कर डेढ़ लाख रुपए से अधिक ठग लिए थे।

खुरई पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कांच की दो प्लेट और केमिकल्स के माध्यम से लोगों को हाथ की सफाई से नोट छापने का डेमो देकर धोखाधड़ी की जा रही थी। शिकायत के बाद आरोपी गुरुजी उर्फ सरजन गौड़ और राजू उर्फ मनोज गौड़ को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ेंः Kuno: मादा चीता आशा भी जंगल से बाहर, ट्रैकिंग टीम को छका रही
ये दोनों दो कांच की प्लेटों में गलने वाला सादा कागज रखते थे। उंगलियों में असली नोट फंसाकर वाशिंग पाउडर घुले हुए पानी से भरी बाल्टी में कांच की प्लेटों को डालकर नोट बनाने का चमत्कार दिखाते और लोगों के साथ ठगी करते थे। इसी मामले में लक्ष्मी पति राजेश रैकवार निवासी गंजबासोदा ने लिखित शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications