Kuno National Park: चीता पवन की गर्लफ्रेंड ‘आशा’ भी जंगल से बार-बार भाग रही, हफ्ते भर से बाहर
नामीबिया से आई मादा चीता ‘आशा' कूनो प्रबंधन को अपने पीछे जंगल-जंगल घुमा रही है। दरअसल आशा भी नर चीता पवन की तर्ज पर आसपास के इलाके को एक्सप्लोर करने बार-बार जंगल से बाहर निकल जाती है। इस दफा एक हफ्ते से वह बाहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया की मादा चीता को आशा नाम देते हुए 17 सितंबर 2022 को कूनो के बाड़े में छोड़ा था, वह भी अपने बाॅयफ्रेंड अर्थात नर चीता पवन (ओबान) की तरह ही जंगल छोड़कर भाग जाती है। वह बीते एक हफ्ते से कूनो के जंगल के बफर जोन में घूम रही है।
कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता 'आशा' दूसरी बार कूनो की सीमा से बाहर निकली है। वह 26 अप्रैल को शिवपुरी श्योपुर बॉर्डर तक पहुंच गई। आशा इन दिनों कूनो की सीमा से 7 किलोमीटर के दायरे में घूम रही है। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में पवन के बाद अब एक मादा चीते को जंगल के बाहर की दुनिया रास आने लगा है।

दरअसल, मादा चीता आशा बीते एक सप्ताह से सामान्य वनमंडल के विजयपुर पश्चिम रेंज में है। रेस्क्यू टीम आशा पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि इससे पहले चीता पवन भी कूनो की सरहद से भागकर यूपी बॉर्डर तक पहुंच गया था। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि चीता आशा कूनो की सीमा से बाहर निकली हैए लेकिन वह पार्क की सीमा से ज्यादा दूर नहीं है। वह विजयपुर रेंज के इलाकों में घूम रही है।
Recommended Video
कूनो के अफसरों के मुताबिक आशा बीते एक सप्ताह से कूनो की सीमा से बाहर है। वह विजयपुर पश्चिम रेंज के क्षेत्र में है। ऐसे में उसके गर्भवती होने की संभावनाएं भी तलाशी गईं, लेकिन अभी कोई लक्षण नहीं मिले हैं। ये भले ही एक सप्ताह से कूनो की सीमा से 7 किलोमीटर की परिधि में रह रही है, लेकिन हर दिन वह जगह बदल रही है और इधर.उधर घूम रही है। ऐसे में फिलहाल उसके गर्भवती होने की संभावनाओं को लेकर भी स्पष्ट नहीं है। यदि आगामी दो दिनों में उसने शावकों को जन्म नहीं दिया तो मान लिया जाएगा कि वह गर्भवती नहीं है या उसका एबाॅर्शन हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications