Sagar: दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन के टायलेट में निकला दम, दरवाजा तोड़कर निकाला शव
सागर के बीना स्टेशन के बाद दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के टायलेट में 22 साल के युवक की जान निकल गई। उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और टायलेट में दम निकल गया। उसके गिरने की आवाज बाहर तक आई।

कहते मृत्यु का समय और स्थान निश्चित होता है, इंसान उस जगह तक पहुंच ही जाता है, जहां की मृत्यु होना लिखी होती है! ऐसा ही कुछ वाक्या एक चलती ट्रेन में सामने आया। यूपी के नसीमपुर निवासी 22 साल के युवक मुशीम की दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन के टायलेट में म्त्यु हो गई।
रेलवे से मिली जानकारी अनुसार ट्रेन में यात्रा कर रहे, नसीमपुर निवासी 22 साल के मुशीम पिता शाकिर अली बीते रोज दक्षिण एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। वह हैदराबाद से घर लौट रहा था। ट्रेन बीना पहुंचने वाली थी, उसके पहले मुशीम की तबियत बिगड़ने लगी। वह इसी दौरान टायलेट गया था। लोगों ने टायलेट में उसके गिरने की आवाज बाहर सुनी तो हड़कंप मच गया। लोगो ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। मामले की रेलवे के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी।
Recommended Video
दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही बीना स्टेशन पहुंची तो पूर्व सूचना के चलते रेलवे की टीम पहले से मौके पर इंतजार कर रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तत्काल टीम ने टायलेट का दरवाजा तोड़कर मुशीम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान निकल चुकी थी। घटना की सूचना उसके परिजन को भेज दी थी, पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications