डेयरी विस्थापन का काउंट डाउन शुरू, महापौर ने डेयरी मालिकों को दिया अल्टीमेटम
रतौना में डेयरी विस्थापन के लिए ग्राउंड पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए 7 फरवरी तक डेयरी मालिकों को डेयरी शिफ्ट करने की समय सीमा तय की है। जो समय-सीमा के बाद शहर में मवेशी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Dairy Displacement : मध्य प्रदेश के सागर में डेयरी विस्थापन का अल्टीमेटम जारी किया गया हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन ने इसके लिए डेड लाइन तय कर दी है। जिला प्रशासन ने 7 फरवरी तक रतौना-हफसिली में तय की जगह पर भूखंड बुक कराने और डेयरी को शिफ्ट करने का अलटीमेटम दिया है। इसके बाद डेयरी मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।
डेयरी विस्थापन पर 7 फरवरी से शुरू की जाएगी एवं विस्थापित न होने वाले डेयरी मालिकों पर 144 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त निर्देश नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी ने दिए। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कलेक्टर दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल के साथ हफसिली ग्राम पहुंचे जहां डेयरी परियोजना का कार्य देखा। महापौर संगीता तिवारी ने डेयरी परियोजना के कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है, और शहर के डेयरी मालिक 7 फरवरी के पूर्व अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराकर तत्काल विस्थापन प्रारंभ करें। महापौर तिवारी ने बताया कि डेयरी विस्थापन स्थल पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी है।
Recommended Video
महापौर ने कहा 7 फरवरी तक पंजीयन करा लें डेयरी मालिक
नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी ने समस्त डेयरी मालिकों से अपील की है कि वह 7 फरवरी तक अपना पंजीयन कराएं। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर अपनी जमीन आवंटित कराएं एवं विस्थापन प्रारंभ करें। महापौर तिवारी ने बताया कि 7 फरवरी के बाद जो भी डेयरी मालिक डेयरी परियोजना स्थल पर अपने डेयरी विस्थापित नहीं करेगा, उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी एवं 144 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए डेयरी विस्थापन अत्यंत आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications