Sagar: मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रा ने खुद को एनेस्थीसिया का ओवरडोज लगाया, बमुश्किल बची जान

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग की एक पीजी छात्रा ने परेशान होकर खुद को ही एनेस्थीसिया का ओवरडोज लगा दिया। समय रहते इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई है।

Bmc

Madhya Pradesh के सागर का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज आए दिन विवादों में फंस जाता है। बीते रोज यहां निश्चेतना विभाग में पदस्थ एक पीजी की छात्रा ने जान देने की कोशिश की थी। उसने विभाग में मौजूद बेहोशी की दवा का ओवरडोज खुद को ही लगा लिया। जानकारी लगने पर बेहोशी की हालत में उसे भर्ती कर इलाज प्रारंभ कराया गया है।

Recommended Video

    सागर: 3 मरीजों की जान फसीं आफत में,ट्रैफिक ने थामी जिंदगी मौत के पहिये

    बीएमसी प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार निश्चचेतना विभाग की छात्रा ने स्वयं को एनेस्थीसिया का डोज लगा लिया था। अचानक से जब उसकी तबियत बिगड़ी और वह बेहोश होने लगी तब इसकी जानकारी साथियों को लगी थी। उसे तत्काल बीएमसी अस्पताल में ही भर्ती कर उपचार किया गया। बाद में ​घटना को छुपाने के लिए उसे बीएमसी से एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। निश्चेतना विभाग की छात्रा द्वारा स्वयं को ओवरडोज देने के पीछे क्या वजह या कारण है, इसको लेकर उसके साथियों से लेकर विभाग और कॉलेज प्रबंधन तक मौन है।

    ओटी के अंदर ही खुद को बेहोशी का इंजेक्शन लगा लिया
    बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एनेस्थीसिया विभाग की पीजी सेकेण्ड ईयर की छात्रा ने मेजर ओटी में ही खुद को एनेस्थीसिया की दवा का इंजेक्शन लगा लिया था। ड्रग का ओवरडोज होने से कुछ ही देर में पीजी छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। खबर लगते ही विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टर और सहपाठियों ने तत्काल उसका इलाज शुरू कर दिया था। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उसे बीएमसी से निकालकर ​निजी अस्पताल में भर्ती रि दिया गया था।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+