Sagar News: ड्यूटी से घर जाते समय आई ऐसी मौत, डॉक्टर भी रह गए हैरान
कहते हैं एक ठोकर इंसान का जीवन बदल देती है, लेकिन मप्र के बीना में एक रेलवे कर्मचारी की महज ठोकर खाने से मौत हो गई। वह जमीन पर ऐसा गिरा की उसके प्राण पखेरु उड़ गए।

कहावत है, एक ठोकर इंसान का जीवन बदल सकती है, लेकिन क्या एक ठोकर अच्छे-भले इंसान का जीवन भी ले सकती है! मप्र के बीना में रेलवे कर्मचारी के साथ ऐसा ही हुआ। उसे मृत्यु ने पलभर में ऐसा जकड़ा कि खुद उसे भी पता नहीं चला कि कब प्राण निकल गए। महज एक ठोकर लगी और जो जमीन पर आया तो फिर नहीं उठा, सेकंडों में उसका जीवन खत्म हो गया। उसकी मौत से आसपास मौजूद लोग तो ठीक, डॉक्टर भी हैरान हो गए।
मप्र के बीना में रेलवे विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी की राह में चलते-चलते जान निकल गई। वह आफिस में ड्यूटी कर घर जा रहा था, अचानक रास्ते में उसके पैर में किसी चीज की एक ठोकर लगी और वह खुद का बैलेंस नहीं रख पाया और धड़ाम से जमीन पर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह इस तरह निढाल होकर गिरा कि फिर दोबारा उठा ही नहीं। लोगों ने उसे अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीना में 30 वर्षीय उमाशंकर पिता नंदकिशोर अहिरवार निवासी चंद्रशेखर वार्ड बीना रेलवे विभाग में कार्यरत था। वह ड्यूटी से अपने घर की तरहफ पैदल ही जा रहा था, अचनाक उसे पैर में ठोकर लगी, अनियंत्रित हुआ और जमीन पर गिर गया। वह जमीन पर बेसुध होकर पड़ा था, आसपास मौजूद लोग और परिजन उसे बीना सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया है। डॉक्टर के अनुसार संभव है उसे जमीन पर गिरने के कारण सिर के किसी हिस्से में गंभीर चोट लगी हो, नर्व सिस्टम डैमेज हुआ और हॉर्ट व मस्तिष्क में ब्लड की सप्लाई बाधित हो गई हो, जिससे उसकी मृत्यु हो गई हो। परिजन ने डॉक्टरों को बताया कि उमाशंकर बिलकुल स्वस्थ्य था, उसे किसी भी प्रकार की कोई बीमारी या परेशानी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications