Sagar: बीना में निजी बैंक में सेंधमारी, दीवार में छेद कर अंदर घुसा चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद
बीना के गांधी तिराहे पर स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में बीती रात अज्ञात चोर ने दीवार तोड़कर सेंधमारी कर दी। इस दौरान डायल 100 का हूटर बजने कारण वह दीवार में बनाए गए छेद से ही भाग निकला। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

Madhya Pradesh के सागर जिले में निजी बैंक और उनके एटीएम चोरों के निशाने पर आ गए हैं। सागर-दमोह में एक ही निजी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने की असफल घटनाओं के बाद अब चोर ने बीना के गांधी तिराहे पर स्थित निजी एक्सिस बैंक में सेंधमारी कर दी। चोरी बैंक के बाजू में खाली पड़े जर्जर मकान से दीवार में बड़ा सा छेद करके बैंक के अंदर घुसा था।

सागर जिले के बीना के प्रमुख चौराहे गांधी तिराहे पर एक्सिस बैंक की शाखा मौजूद है। यहां बीती रात पीछे की तरफ से दीवार में को तोड़कर बड़ा होल कर दिया गया। चोर बैंक के अंदर बड़े आराम से पहुंच गया। दीवार तोड़े जाने के बावजूद आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोर बैंक के अंदर पहुंचा और कैश काउंटर में पैसे की तलाश में जुट गया। उसे पता नहीं था कि बैंक के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो अंधेरे में भी उसकी हर एक हरकत को कैद कर रहे हैं। इसी दौरान रोड पर डायल 100 पेट्रोलिंग पर हूटर बजाते हुए निकली। बैंक के बाहर हूटर बजने के बाद चोर डरकर दीवार के छेद से ही बाहर निकलकर भाग गया। बैंक प्रबंधन को जब बैंक में सेंधमारी की जानकारी लगी तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर की पहचान करने और उसकी पतासाजी में टीम को लगा दिया है।
Recommended Video

बैंक के बाजू में खंडर हो चुके मकान में छेद किया था
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीना के रेलवे स्टेशन रोड के गांधी तिराहा के पास स्थित एक्सिस बैंक के बाजू में पुराना मकान खंडहर हो चुका है। इसी की दीवार में छेद करके चोर अंदर घुसा था। पुलिस ने सागर से एफएसएल की टीम को बुलाया जिसने बैंक के अंदर फिंगर प्रिंट आदि को कलेक्ट किया है। पुलिस को शक है कि चोर बैंक को निशाना बनाने से पहले रैकी कर चुका होगा, तभी उसने बैंक के अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किया है। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैंं।












Click it and Unblock the Notifications