Sagar: पीपल के नीचे चल रहा था राजनीतिक चिंतन, तभी मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

मप्र के सागर जिले में रहली तहसील के बैदवारा गांव में पीपल के पेड़ के नीचे एक राजनीतिक दल की बैठक चल रही थी। इसी दौरान पेड़ पर लगे मधुमक्ख्यिायों के छाते में मौजूद मधुमक्खियों ने अचानक से बैठक कर रहे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। बैठक में पार्टी नेता व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव भी मौजूद थे, जिन्होंने कार में बैठकर खुद को सुरक्षित किया।

राजनीतिक दल की बैठक में पदाधिकारियों पर मधुमक्खियों का हमला

जानकारी अनुसार बैदवारा में बैठक के दौरान पीपल के पेड़ पर लगे छाते की मधुमक्खियां ने कार्यकर्ताओं पर एकदम से हमला कर दिया। हजारों की संख्या में मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं। बैठक में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। लोगों ने दौड़-दौड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान दीपू भार्गव सहित कुछ लोग तो अपनी गाड़ियों में अंदर जाकर बैठ गए तो कुछ भाग नहीं सके और सुरक्षित ठिकाना नहीं तलाश सके, जिस कारण कई लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। दीप भार्गव के साथ रहने वाले अतुल उपाध्याय को भी गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिनका बाद में रहली अस्पताल में इलाज कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+