CM Shivraj की बिल माफी, सागर में 2.23 लाख उपभोक्ताओं को लाभ, 75 करोड़ होंगे माफ

मप्र सरकार ने एक किलोवॉट तक के बिजली बिल उपभोक्ताओं का जुलाई माह तक का बकाया बिल स्थगित कर दिया है। इस योजना में सागर जिले में 2 लाख 23 हजार 566 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

2.23 लाख बिजली उपभोक्ताओं के 75 करोड़ होंगे माफ

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 5 लाख 27 हजार 645 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 3 लाख 98 हजार 714 उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड एक किलोवॉट हैं लेकिन इनमें से 2 लाख 23 हजार 566 उपभोक्ताओं का ही बिल बकाया है। इनके बिल की राशि 75 करोड़ 98 लाख रुपए बकाया है। इस राशि को हीअभी स्थगित किया जाना है।

उपभोक्ताओं को सितम्बर माह से जो बिल मिलेगा उसे ही जमा करना है। इसके पहले के माह का बकाया बिल अभी जमा नहीं करना पड़ेगा। जिले में एक लाख 28 हजार 931 उपभोक्ता एक किलोवॉट से अधिक लोड वाले हैं। शहरी क्षेत्र में एक किलोवॉट के 25 हजार उपभोक्ता हैं। इनके बिल की राशि 1 करोड़ 97 लाख रुपए बकाया है जो इन्हें जमा नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल पिछले साल बिजली कंपनी के अधिकारियों ने जिले में कुछ उपभोक्ताओं के लोड बढ़ा दिए थे। उन्हें एक किलोवॉट से दो किलोवॉट कर दिया है। लोड बढ़ाने का चार्ज 340 रुपए भी उनके बिल में जोड़कर उनसे वसूला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+