रेलवे अपडेट: बीना-कटनी के बीच आठ सवारी ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को रेलवे भेज रहा मैसेज, जानिए क्यों?

Railway Update: बीना, सागर, दमोह होकर कटनी रेलवे रूट पर बांदकपुर रेलवे स्टेशन के पास थर्ड लाइन के काम व इंटरलॉकिंग काम होना है। इसके लिए रूट पर 4 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेल प्रशासन से मिली जानकारी ने कटनी से बीना रेलखंड मार्ग मे तीसरी रेल लाइन के कार्य के चलते दमोह के निकट बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों उक्त संबंध में उनके आरक्षित टिकट पर दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जा रही है।

रेलवे अपडेट: बीना-कटनी रूट की 8 सवारी ट्रेनें निरस्त

जबलपुर रेल मंडल के कटनी से बीना के रेलखंड में तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस रेल लाइन के चालू हो जाने से इस रेलवे रूट में यात्री गाड़ियों सहित माल गाड़ियों के संचालन में सुविधा मिलेगी तथा ट्रेनों की रफ्तार में भी वृद्धि संभावित है। इसी कार्य के चलते रेल प्रशासन ने इंटरलॉकिंग कार्य के तहत यात्री गाड़ियों को इस अवधि में निरस्त किया है।

ये है प्रभावित होने वाली ट्रेनें
जबलपुर से कटनी, दमोह, सागर मार्ग से निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस न. 22181/82 का दमोह स्टेशन के निकट बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव 3 दिन के लिए निरस्त किया गया है। इटारसी से चलकर जबलपुर, कटनी होकर दमोह, सागर से भोपाल जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस न. 11271 को 22 से 28 जुलाई के बीच निरस्त किया गया है। इसी तरह वापसी की विंध्याचल एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 11272 भोपाल-इटारसी भी 22 जुलाई से 29 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

बीना से कटनी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन नंबर 06603/ 04 भी 22 जुलाई से 29 जुलाई तक निरस्त रहेगी। बिलासपुर से चलकर कटनी, दमोह मार्ग से भोपाल जाने वाली ट्रेन नंबर 18236 को 22 जुलाई से 28 जुलाई के बीच तथा वापसी की गाड़ी नंबर 18235 भोपाल से चलकर बीना, सागर, दमोह, कटनी मार्ग से बिलासपुर जाने वाली भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस भी 24 से 30 जुलाई तक निरस्त किया गया है। जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस नंबर 22181 का 27 से 29 जुलाई तथा ट्रेन नंबर 22182 का 26 जुलाई से 28 जुलाई तक बांदकपुर स्टेशन पर ठहराव निरस्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+