Sagar News: PWD मंत्री गोपाल भार्गव मंच पर रोने लगे, आंसू पोंछते नजर आए...जानिए क्या है कारण
Madhya Pradesh के PWD मंत्री गोपाल भार्गव अपने विधानसभा क्षेत्र रहली में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान भावुक हो गए। बोलते-बोलते उनका गला भर आया, आंखे छलक आईं। मंत्री मंच पर रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए।

PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने विधानसभा क्षेत्र रहली में सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मान समारोह रखा था। मंत्री भार्गव जब मंच से संबोधन दे रहे थे, तो किसी बात पर वे भावुक हो गए। अचानक से आए प्रसंग से उनका गला भर आया और आंखों से आंसू छलक पड़े। मंच पर मंत्री ने रूमाल निकाला और आंसू पोंछे। इस दौरान उनके स्टाफ के एक कर्मचारी ने उनको पानी की बोतल लाकर डायस पर रख दी। दो घूंट पानी पीने के बाद मंत्री जी ने अपना आगे का संबोधन जारी रखा।
कोरोना काल की पीड़ा और दर्द पर बोल रहे थे
मंत्री गोपाल भार्गव अपने इलाके के विकास, लोगों की परेशानियों और उनके द्वारा कराए गए कार्यों के साथ साथ कोरोना आपदा के दर्द, परेशानी और पीड़ा को बता रहे थे, इसी दौरान कुछ प्रसंग आया तो वे भावुक हो गए। इसके आलावा जब उन्होंने अपने क्षेत्र की बात करते हुए कहा कि आपने इस क्षेत्र में जन्म लिया आप अपने आपको कभी अकेला मत समझना मैं जब तक हूं आपके साथ रहूंगा...मेरे बाद मेरा परिवार मेरा एकलौता बेटा आपके साथ रहेगा। मंत्री भार्गव कोरोना काल का एक किस्सा सुनाते वक़्त भावुक हो गए। वे मंच पर आंसू पोंछते भी दिखे।
गोपाल भार्गव 8 बार के विधायक, 18 साल से मंत्री
सागर जिले की रहली-गढ़ाकोटा विधानसभा सीट से गोपाल भार्गव 8 बार से विधायक बनते आ रहे हैं। वे लगभग 40 साल से लगातार क्षेत्र वासियो ले बीच विधायक के रूप में मौजूद रहे हैं। उनका लोगो से स्नेह जुड़ गया है। क्षेत्र के एक-एक घर से उनका परिवार के जैसा नाता है।
हालांकि भार्गव के आंसुओं के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं
बता दें कि मंत्री भार्गव अपने जीवन में 9 वीं दफा विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वे मप्र के सबसे अधिक बार जीतकर आने वाले विधायक भी हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने गुरू के आदेश से आगामी 3 चुनाव और लड़ने की बात कही थी। सार्वजनिक मंच पर इस तरह उनके भावुक होने और आंसू छलकाने को लेकर राजनीति के गलियारों में सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications