Sagar: बस स्टेंड पर महिला से बर्बरता, लात-घूसों-डंडों से महिला की पिटाई के आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकाला
सागर के बस स्टेंड पर शिशु को लिए एक महिला की लात-घूसों व डंडों से पिटाई के आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर सड़कों पर जुलूस निकाला। बीते रोज वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई थी।

मध्य प्रदेश के सागर बस स्टेंड पर कैंटीन के बार एक महिला से विवाद के बाद कैंटीन के कर्मचारियों और एक नेताजी द्वारा महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामले में गोपाल थाना पुलिस एक्शन में आई और तीन आरोपियों को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक आरोपी को शाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का सड़क पर जुलूस भी निकाला।
गोपाल थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर के मुख्य बस स्टेंड की कैंटीन पर छतरपुर जिले की एक महिला जो शिशु को लिए थी, बच्चे को दूध मांगने पर महिला से कैंटीन के कर्मचारियों द्वारा विवाद करने और बाद में उसकी बेरहमी से पिटाई के आरोपियों को चिन्हित कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफतार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहीं एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications