Sagar: कटरबाज का सरे बाजार निकाला जुलूस, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
सागर में कटरबाजों का आतंक व भय बना हुआ है। पुलिस ने बीते रोज सेंट्रल जेल के बाहर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले कटरबाज को इतवारा बाजार से गिरफ्तार कर बीच बाजार से उसका जुलूस निकाला, ताकि लोगों में भय कम हो।

उज्जैन के कथित गैंगस्टर शहर में कटरबाजों की गैंग सक्रिय है, जो अपना डर पैदा करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। इस गैंग के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि जेल और थाने के आसपास भी वारदात करने से नहीं चूकते। कुछ दिनों पहले जेल परिसर के बाहर हुई कटरबाजी की घटना में फरार कटरबाजों की तलाश करते हुए बुधवार शाम गोपालगंज की टीम ने कटरबाज मयंक साहू की धरदबोचा और उसकी हेकड़ी निकाल दी। पुलिस कटरबाज का पैदल जुलूस बाजार से निकालते हुए थाने तक ले गई ।
शहर में बढ़ती जा रही कटरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में गोपालगंज थाने के टीआई राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दुलमिल गौतम, प्रधान आरक्षक जानकी मिश्रा, आरक्षक पवन ठाकुर, प्रदीप ने इतवारा बाजार के पास से कटरबाज मयंक साहू को पकड़ा। जिसका जूलुस बाजार से निकलते हुए ले गए। ताकि लोगों में कटरबाजों को लेकर खौफ खत्म हो सके। बताया जा रहा है कि कटरबाज मयंक पर कोतवाली और मोतीनगर थाना क्षेत्र में 8 से 9 मामले दर्ज हैं।
चर्चा है कि 17 मई को सेंट्रल जेल के बाहर 8 से 10 कटरबाजों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया था, जिसमें एक यह भी शामिल था। इसी मामले में कुछ कटरबाज पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि मनु सोनी, चेतन चौरसिया और ओम अहिरवार समेत 2 अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। गौरतलब है कि शहर में कटरबाजों की गैंग सक्रिय हैं, जिसमें 0001 गैंग के नाम दिया गया है। इस टीम में कुछ नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं, जो गुंडा टैक्स के नाम पर रुपए की वसूली करने, लूट और जानलेवा हमले करने जैसी वारदात कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले पुलिस ने इन पर सख्ती के साथ कार्रवाई की थी, जिनको जेल भी भेजा गया, लेकिन जेल में विवाद करते हुए इनकी गैंग के बदमाश नशेबाज बदमाशों ने निकलकर फिर से वारदात करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications