PM के बीना कार्यक्रम को लेकर CM ने अधिकारियों से पूछा, कितनी तैयारियां हो गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना आ रहे हैं। वे यहां 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल हब भूमिपूजन करेंगें। यहां सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में समीक्षा बैठक कर प्रभारी मंत्री और अधिकारियों से जानकारी लेकर निर्देश दिए।

पेट्रो केमिकल्स कॉम्पलेक्स बदलेगा प्रदेश के चार जिलों सहित निकटवर्ती क्षेत्र की तकदीर और

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बीना रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्पलेक्स से सागर सहित गुना, विदिशा और अशोक नगर जिलों एवं निकटवर्ती जिलों की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 सितम्बर के मध्यप्रदेश प्रवास के लिए सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। नागरिकों के लिए सुविधाजनक बैठक व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और अन्य जरूरी प्रबंध किए जाएं। बीना नगर सहित कार्यक्रम स्थल परिसर में स्वच्छता एवं आवश्यक सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएं।

मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में एक बैठक में आगामी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का विवरण प्राप्त किया और कमिश्नर एवं कलेक्टर सागर को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सागर जिले के बीना में रिफायनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्प्लेक्स के प्रकल्प के भूमिपूजन के लिये पधारना महत्वपूर्ण घटना है। मध्यप्रदेश के लिए यह निवेश की दृष्टि से अहम दिन होगा। निःसंदेह यह मध्यप्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि होगी।

बीना रिफायनरी से 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश शामिल है
बीना में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश आ रहे हैं। इनमें सिर्फ बीना रिफायनरी से 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश शामिल है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसी एक स्थान पर इतना बड़ा निवेश पहले नहीं आया है। करीब तीन लाख व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया के अलावा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव भी बैठक से वर्चुअल रूप से जुड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+