मध्‍य प्रदेश चुनाव से पहले पीएम मोदी राज्‍य को देने जा रहे हैं ये दो बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की जनता को बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। अगले हफ्ते वे प्रदेश के दौरे पर होंगे। यहां पर वे बड़ी घोषणाएं तो करेंगे साथ ही दो राष्ट्रीय स्तर के बड़े अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मप्र आ रहे हैं। चुनाव से पहले उनका यह दौरा खास माना जा रहा है। उनके यहां ​पर​ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही वे विशेष रूप से 27 जून को दो राष्ट्रीय अभियान भी लांच करेंगे। इसमें पहला 'सिकल सेल' रोग से पीड़ित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था के लिए 'सिकिल सेल मिशन' लांच किया जाएगा। इसके अलावा 1 करोड़ आयुष्मान कार्डों का वितरण भी अभियान के रूप में प्रांरभ किया जाएगा।

पीएम मोदी एमपी की धरती से करेंगे national campaign की शुरूआत

पीएम के एमपी आगमन को लेकर मप्र शासन द्वारा जारी की गई अधिकृत जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी MP में दो अभियान लांच करेंगे। सिकल सेल रोग से पीड़ित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था के लिए 'सिकिल सेल मिशन' लांच किया जाएगा। मध्यप्रदेश में '1 एक करोड़' से अधिक 'आयुष्मान कार्ड' बनकर तैयार हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इन आयुष्मान कार्डों के वितरण का प्रारंभ करेंगे। इसी समय सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, पंचायतों तथा शहरों के वार्डों में कार्डों का वितरण होगा।

प्रदेशभर में आयुष्मान ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी
मध्यप्रदेश में '1 एक करोड़' से अधिक 'आयुष्मान कार्ड' बनकर तैयार हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इन आयुष्मान कार्डों के वितरण का प्रारंभ करेंगे। इसी समय सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, पंचायतों तथा शहरों के वार्डों में कार्डों का वितरण होगा। इसके लिए 27 जून को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। ग्राम सभाएं आयोजित करने के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नागरिकों को आयुष्मान ग्राम सभा में उपस्थित होने हेतु घर-घर जाकर आमंत्रित किया जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+