MP Election 2023: जून में फिर मध्यप्रदेश आएंगे PM मोदी, इस बार बुंदेलखंड में होगी सभा
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून माह में बुंदेलखंड में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। रिफायनरी एक्सटेंशन के लिए बीना में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कर्नाटक चुनाव के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों पर फोकस करने वाले हैं। इसी के चलते जून माह में फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। इसके बाद शाह के दौरे को लेकर भी पार्टी में रणनीति तय की जा रही है। यह मोदी का दौरा इस बार बुंदेलखंड के सागर जिले में होना है।
पीएम मोदी जून माह में सागर जिले के बीना में सभा करने के लिए आने वाले हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और स्थानीय जिला प्रशासन ने पीएम मोदी की सभा की तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम मोदी के बीना आने की फाइनल तारीख अभी तय नहीं हुई है पर यह तय हो गया है कि जून माह में उनकी सभा बीना में कराई जाएगी। पीएम यहां बीना रिफायनरी एक्सटेंशन कार्यक्रम में आधारशिला रखने के लिए आने वाले हैं।
Recommended Video
बीना रिफायनरी द्वारा 45 हजार करोड़ रुपए का निवेश यहां किया जा रहा है। जिससे 2 हजार लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। इसके लिए बीना रिफायनरी के अफसरों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम के इस कार्यक्रम के मद्देनजर सीएम शिवराज सिंह चौहान सागर जिले के दौरे पर भी जाने वाले हैं। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष भी संगठन के कामों की समीक्षा और सभा की तैयारियों के बारे में चर्चा के लिए इसी माह यहां पहुंचेंगे।
मध्यभारत, विंध्य के बाद बुंदेलखंड
बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को भोपाल आए थे। इसके बाद अप्रैल में ही वे रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे और अब 1 माह के अंतराल के बाद जून में उनका बुंदेलखंड का दौरा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार चुनाव के पहले पीएम मोदी प्रदेश के सभी क्षेत्र में सभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसलिए बीजेपी संगठन पीएम की सभाएं राजनीतिक गुणा भाग के आधार पर तय करा रहा है। गौरतलब है कि इसके पूर्व फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सतना और मार्च में छिंदवाड़ा आए थे और पीएम मोदी के बीना सभा के बाद शाह के दौरे के लिए भी रणनीति तय की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications