Panna News: सीमांकन के लिए 30 हजार रिश्वत मांगी, रंगे हाथ धरा गया भ्रष्ट राजस्व निरीक्षक
Lokayukta Action: पन्ना जिले के बृजपुर तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक कृष्णकुमार शर्मा एक रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी की जमीन का सीमांकन कराने और कब्जा हटवाने के आदेश का पालन कराने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे, सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त संगठन से मिली जानकारी अनुसार पन्ना जिला मुख्यालय पर अजयगढ़ चौराहे में स्तिथ आरआई निवास में सागर लोकायुक्त टीम ने राजस्व निरीक्षक बृजपुर के केके शर्मा को ट्रैप किया। आरआई केके शर्मा को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी से जमीन के सीमांकन और कब्जा हटाने के लिए यह रिश्वत ली गई थी।
Recommended Video

तहसीलदार ने सीमांकन व अतिक्रमण हटाने आदेश दिया था
जानकारी के अनुसार पन्ना जिले की बृजपुर उपतहसील के भसूड़ा गांव निवासी व रिटायर रेलवे कर्मचारी जेएल यादव ने लोकायुक्त सागर पहुंचकर शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि बृजपुर तहसीदार ने उनके भाई चंद्रभूषण यादव की जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने का आदेश था। राजस्व निरीक्षक सर्कल बृजपुर केके शर्मा जमीन का सीमांकन नहीं कर रहे थे। कब्जा भी नहीं हट रहा था। आरआई सीमांकन व कब्जा हटवाने 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग रहे थे। शिकायतकर्ता जियालाल यादव ने सागर लोकायुक्त में शिकायत की। गुरुवार देर शाम लोकायुक्त टीम ने आरआई के सरकारी निवास में उन्हें ट्रैप किया। आरआई को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications