MP Election 2023: नरयावली ने 5-5 बार दिया कांग्रेस-भाजपा को मौका, अब विधानसभा चुनाव में बनी कश्मकश की स्थिति

MP Assembly Election 2023: मप्र के बुंदेलखंड में नरयावली विधानसभा महत्वपूर्ण विधानसभा मानी जाती है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2003 से यहां पर भाजपा का विधायक जीतता आ रहा है। बीते 46 सालों में यहां 5 दफा कांग्रेस तो 5 दफा भाजपा का विधायक जीत रहा है। कांग्रेस इस विधानसभा को जीतने और भाजपा अपनी पुरानी सीट बचाने के लिए 2023 में पूरा जोर लगाएंगे।

MP: नरयावली में 5 दफा कांग्रेस, 5 बार बीजेपी जीती

सागर जिले की नरयावली विधानसभा में बीते चुनाव में कुल मतदाता 2 लाख 7 हजार 222 थे। विधानसभा पर फिलहाल भाजपा कायम है। इंजीनियर प्रदीप लारिया यहां से तीन दफा चुनाव जीत चुके हैं। इसके पहले वे सागर निगम में महापौर भी रह चुके हैं। उनके पहले भाजपा के ही नारायण प्रसाद कबीरपंथी यहां से जीते थे। विधानसभा में 1977 से अभी तक 10 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, इसमें 5 दफा कांग्रेस और 5 दफा बीजेपी यहां जीत चुकी है।

नरयावली विधानसभा में वर्तमान में करीब 2 लाख 15 हजार के आसपास वोटर मौजूद हैं। इनमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। बीते 20 साल भाजपा का विधायक यहां से जीत रहा है। कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी यहां से 1998 में निर्वाचित होकर​ विधानसभा पहुंचे थे। कांग्रेस लगातार उनको ही टिकट दे रही है, बावजूद इसके वे चुनाव नहीं निकाल पाए। इस दफा विधानसभा में हवा की चाल उलट नजर आ रही है। यहां सत्तारूढ़ विधायक के खिलाफ उनकी ही पार्टी से स्वर निकल रहे हैं। यहां तक की उनके चचेरे भाई हेमंत लारिया नाराज और असंतुष्ठ होकर कांग्रेस में चले गए। हालांकि कांग्रेस से फिलहाल यहां कोई कद्दावर नेता नजर नहीं आता है।

साल 2018 का चुनाव परिणम
प्रदीप लारिया - भाजपा - जीते
सुरेंद्र चौधरी - कांग्रेस - हारे
नरयावली में 2018 में मतदाताओं की कुल संख्या 207222 थी
बीजेपी को मिले वोट - 74360 जीते

नरयावली विधानसभा: अब तक कब-कौन बना विधायक

1977: लीलाधर खटीक, कांग्रेस
1980: उत्तमचंद कुन्दनलाल खटीक, कांग्रेस
1985: लोकमन खटीक, कांग्रेस
1990: नारायण प्रसाद कबीरपंथी, बीजेपी
1993: प्यारेलाल चौधरी, कांग्रेस
1998: सुरेंद्र चौधरी, कांग्रेस
2003: नारायण प्रसाद कबीरपंथी, बीजेपी
2008: श्री प्रदीप लारिया, बीजेपी
2013: श्री प्रदीप लारिया, बीजेपी
2018 प्रदीप लारिया, बीजेपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+