Sagar: 'पितृ पर्वत' जहां पौधा लगाकर अपने 'पूर्वजों' की याद को चिरस्थाई बना सकेंगे

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार इंदौर के बाद अब सागर में भी पितृ पर्वत स्थापित करने जा रही है। पितृ पर्वत पर लोग अपने पूर्वजों की याद में, परिजन के जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर पौधरोपण कर उसे यादगार बना सकेंगे।

Sagar: पितृ पर्वत

इंदौर के 'पितृ पर्वत' की तरह सागर में ऐसा स्थान विकसित किया जाएगा, जहां लोग साल भर पौधरोपण के लिए जा सकेंगे। लोग अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पूर्वजों, परिजनों की स्मृति एवं विशेष तिथि पर यहां पौधरोपण कर सकेंगे। इस संबंध में मेनपानी से लेकर रजौआ, अर्जनी-आमेठ के पास खाली पड़ी पहाड़ी-बंजर जमीन में से किसी एक स्थान को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। यह सब पहल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर हो रही है। उन्होंने कलेक्टर दीपक आर्य को जमीन चिन्हित करते हुए इंदौर के पितृ पर्वत की तरह जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री से हुई चर्चा एवं निर्देशों के संबंध में महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने समाजसेवी इंजीनियर प्रकाश चौबे के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने बताया कि सागर में सार्वजनिक और वार्षिक पौधरोपण कराने की योजना है। इसके लिए प्राथमिक स्तर की तैयारियां भी की जा चुकी हैं।

sagar


नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह 18 सितंबर 2022 को पितृ पर्वत को लेकर प्लानिंग पर सार्वजनिक रूप से बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि स्मार्ट सिटी द्वारा सागर में एक ऐसा स्थान तैयार किया जाए। जहां लोग अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, जयंती, पुण्यतिथि सहित विशेष मौकों व पूर्वजों की याद में पौधरोपण कर सकें। इसके बाद 26 फरवरी 2023 को नगरीय विकास विभाग की संभागीय स्वच्छता पाठशाला में भी उन्होंने निर्देश दिए थे कि सभी निकायों में ग्रीन एरिया विकसित किए जाएं।
इंदौर के पितृ पर्वत की तरह सागर में भी बनेगा स्थान

इंदौर के पितृ पर्वत की तरह स्थान बनाया जाए जिसमें लोग पौधरोपण कर सकें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ग्रीन एरिया विकसित करने और शहरवासियों को साल भर पौधरोपण की सुविधा देने के लिए हम अपने स्तर पर तैयार हैं। इसके लिए जरूरत वृहद स्तर पर खाली जमीन की है। लिहाजा हमें ऐसी जगह अविलंब उपलब्ध कराएं, ताकि वहां पानी, सुरक्षा के इंतजाम करते हुए शहरवासियों को उक्त भूमि पर पौधरोपण के लिए समर्पित किया जा सके।

समाजसेवी संस्था व समिति के माध्यम से होगा काम
कलेक्टर दीपक आर्य ने मौके से ही नायब तहसीलदार सोनम पांडे को जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए है। सागर में जल्द ही ऐसा स्थान तय लोगों को पौधरोपण के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी। समाजसेवी प्रकाश चौबे ने बताया कि हमने 40 एकड़ से अधिक जमीन की मांग की है। इसके लिए एक समिति भी बनाने जा रहे हैं। जो उस परिसर की फैंसिंग करते हुए सुरक्षा तय करेगी। यह काम समिति अपने स्वयं के व्यय पर करेगी। पानी के लिए बोर का प्रबंध करने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए हैं। यहां पर हम ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को पौधे से लेकर ट्री गार्ड आदि सब मिल सकें। इसके लिए लोग एक निश्चित शुल्क भी तय करेंगे। इसके साथ ही जो लोग स्वयं के पौधे या ट्री गार्ड सहित पौधरोपण करना चाहेंगे, वे लोग निःशुल्क सब कुछ कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+