MP election 2023: ‘पोस्टर वॉर' के जरिए राहत-मुसीबत का ज्ञान, सागर में हर्ष यादव ने बताया पार्टियों का मतलब

MP election 2023: मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल हर रोज एक दूसरे के खिलाफ नए नए पोस्टर लांच हो रहे हैं। साथ ही कटाक्ष भी किए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सागर के नेता हर्ष यादव ने भी अपने फेसबुक पेज पर एक ऐसी ही पोस्ट की।

उन्होंने पोस्टर में बीजेपी-कांग्रेस का मतलब बताते हुए कटाक्ष किया। पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस का मतलब राहत है, जबकि बीजेपी का मतलब मुसीबत। हर्ष यादव भी इस बार के चुनाव में टिकट की दौड़ में शामिल थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

MP-election-2023-poster-war-in-sagar-harsh-yadav

पूर्व मंत्री ने आपने फेसबुक अकाउंट में पोस्टर में रोजगार, विकास, महंगाई से राहत,कर्जमाफी,पुरानी पेंशन,सस्ती बिजली, सस्ता सिलेंडर, महिलाओं को 1500 रुपए धार्मिक कार्य इन सबका मतलब कांग्रेस बताया
जबकि दूसरी ओर जंगलराज,बेरोजगारी, महगाई, अपराध,भ्रष्टाचार,घोटाले झूठे वादे,लूट,गुंडाराज,नफरत, दंगे,माफियाराज का मतलब बीजेपी लिखा है।

इसके जबाव में बीजेपी का कहना है कि चुनाव के वक्त सोये हुए कुछ नेता जाग जाते हैं। उन्ही में यादव भी शामिल हैं। जनता बेहतर ढंग से राहत और मुसीबत का मतलब जानती हैं। इसी वजह से 15 महीने में कमलनाथ सरकार औंधे मुंह गिर गई। अब कांग्रेस रुपया मुसीबत को देश की जनता जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+