MP election 2023: कांग्रेस सनातन विरोधी, नारी शक्ति संस्कृति की रक्षा हेतु आगे आए - मंत्री भूपेंद्र सिंह
MP election 2023: मध्य प्रदेश में उम्मीदवार पार्टी की बैठकें-सम्मलेन करने के साथ सभाएं भे एकर रहे हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह खुरई में आयोजित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का सम्मलेन में पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।
भूपेन्द्र सिन्त्घ बोले कि कांग्रेस गठबंधन के नेता भारत से सनातन और हमारी संस्कृति को नष्ट करने की घोषणाएं कर चुके हैं। हमारी नारीशक्ति को घर-घर जाकर संकल्प के साथ हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अभियान पर निकलना है।

इसके साथ ही हमारी बहनें घरों में जाकर महिलाओं के पास बैठक करें और उन्हें भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों को बताएं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमारे सामने चुनाव का सवाल नहीं है, हमारी सांस्कृतिक विरासत और सनातन को बचाने का प्रश्न हमारे सामने है। कांग्रेस गठबंधन के नेताओं तमिलनाडु के उदयनिधि स्टालिन हमारे सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया बता कर नष्ट करने की घोषणा करता है।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बेटा प्रियंक खड़गे हमारे सनातन धर्म को बीमारी बता रहा है। ए राजा नाम का नेता हमारे सनातन की तुलना कुष्ठ और एचआईवी से करता है। कांग्रेस का नेता उदित राज, शरद पवार की पार्टी का जितेंद्र चव्हाण, बिहार का शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सनातन के अस्तित्व को चुनौती दे रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी बहनों को आगे आकर कांग्रेस की सनातन विरोधी साजिश का जवाब देने निकलना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कन्या पूजन संस्कार को नौटंकी बताते हैं और महिलाओं के लिए अभद्र शब्दों का उपयोग करते हैं। जबकि हमारे सनातन संस्कारों में कन्याओं को देवी का दर्जा दिया गया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सनातन विरोधी साजिश कामयाब हुई तो देश की महिलाओं को बिंदी, चूड़ी, भजन, रामायण और गीता पाठ, गणेश व दुर्गा महोत्सव मनाने जैसे संस्कारों, रीति-रिवाजों के लिए भी वंचित होना पड़ सकता है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications