MP assembly election 2023: चुनाव मैदान में सागर की ये महिलाएं दिखाएंगी अपना दम, कांग्रेस की रणनीति, बहू vs जेठ
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बैतूल आमला की सीट छोड़ कांग्रेस ने सभी 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। सागर जिले में कैंडिडेट्स का चयन सुर्खियां बटोर रहा हैं। ख़ास बात यह है कि यहां की आठ विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस को महिलाओं पर भरोसा हैं।
जिन चार सीटों पर कांग्रेस ने चार महिला उम्मीदवारों को उतारा हैं, वहां बीजेपी के दिग्गज नेता मैदान हैं। सागर सिटी विधानसभा से निधि जैन को अपने जेठ और बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन के विरोध में उतारा है। वही खुरई विधानसभा से रक्षा राजपूत को मंत्री भूपेंद्र सिंह के विरोध में उतारने का बड़ा फैसला लिया गया।

बीना विधानसभा से निर्मला सप्रे ओर रहली विधानसभा से इंजीनियर ज्योति पटेल को मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने का बड़ा फैसला लिया गया। आपको बता दें कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ महूर्त पहले दिन जब पहली सूची जारी की थी, उस वक्त देवरी ,बंडा, सुरखी,नरयावली के उम्मीदवारों का ऐलान किया था।
इनमें से कुछ सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में बगावत भी देखने को मिली। बंडा सीट से पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे सुधीर यादव ने न सिर्फ पार्टी से इस्तीफ़ा दिया, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर ताकत के साथ निर्दलीय या किसी दल से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया। कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना नरयावली में भी करना पड़ा। यहां भी कांग्रेसियों का एक गुट प्रत्याशी चयन को लेकर नाराज हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications